Ajit Agarkar: कुछ समय महीने पहले तक अजीत अगरकर वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक मुख्य चयनकर्ता के पद पर रहना चाहते थे लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया।

अजीत अगरकर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इस बात की जानकारी दी कि वह अब टीम इंडिया की चयन समिति के मुखिया नहीं रहेंगे और वह अपने कार्यकाल, जो 4 अक्टूबर तक है, के बाद अपना पद छोड़ देंगे।

हालांकि, अब खबरें आ रही हैं कि अजीत अगरकर का इस तरह जाने का कारण उनका व्यगक्तिगत नहीं बल्कि इसके पीछे पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का हाथ है।

इंग्लैंड दौरे के बाद आई खटास

भारतीय टीम ने इसी साल जुलाई में इंग्लैंड का दौरा किया था। यहां पर टीम इंडिया ने शुभमन गिल की कप्तानी में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली थी, जिसमें उनको हार मिली थी।

इस सीरीज के बीच ही चयनकर्ताओं ने या फिर ये कहें कि अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा को बता दिया था कि इस सीरीज के बाद उनकी छुट्टी की जा सकती है। इसी सीरीज के आखिरी वनडे में, जो लॉर्ड्स में खेला गया था, रोहित शर्मा ने शानदार 138 रन की पारी खेली थी।

वहीं, बीसीसीआई चाहता था कि रोहित के भविष्य पर फैसला इतनी जल्दबाजी में नहीं लिया जाए तो दूसरी ओर अगरकर रोहित को हटाकर उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहते थे, जिन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। जब बीसीसीआई पदाधिकारियों ने रोहित का बचाव किया तो यह बात अजीत अगरकर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी।

लक्ष्मण से भी था विवाद!

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बीच भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस मतभेद का मुख्य कारण चोटिल खिलाड़ियों के चयन को माना जा रहा है। दरअसल, श्रीलंका दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन जैसे चोटिल खिलाड़ियों का चयन किया है लेकिन बाद में उनको हटना पड़ा।

वहीं, इससे पहले हर्षित राणा भी एक सीरीज खेलने के बाद दोबारा चोटिल हो गए तो हार्दिक पंड्या भी पूरी तरह से फिट नहीं होने के बावजूद उनका चयन अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए कर लिया गया। लक्ष्मण हमेशा से सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध टीम को खिलाने के पक्ष में रहे हैं लेकिन अगरकर और लक्ष्मण के बीच तालमेल की कमी काफी देखने को मिली है।

अगरकर के कार्यकाल में जीते 3 खिताब

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजीत अगरकर ने साल 2023 में मुख्य कोच का पदभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए स्क्वाड का चयन किया और उस टीम ने फाइनल तक का सफल तय किया। 2024 में अजीत अगरकर की चुनी हुई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब उठाया।

फिर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दल को अगरकर एंड कंपनी ने ही चुना था और वह भी चैंपियन बनी थी तो 2026 में भारत ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा किया।

इस स्क्वाड का चयन भी अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने ही किया था। हालांकि, अगरकर के कार्यकाल में ही रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटाया गया तो विराट कोहली और रोहित ने अचानक टेस्ट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।

ये भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, मैच से पहले कुछ यूं बढ़ाया हौसला