ICC Player of the Month: श्रीलंका के उभरते हुए बल्लेबाजी स्टार सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ अगस्त 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। दो टेस्ट मैच की सीरीज में उन्होंने 140 की दमदार औसत से 420 रन बनाए थे, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल था।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए चलते उन्होंने आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता है। यह उनके करियर में पहली बार है जब दिनुशा को यह सम्मान मिला है।

सोनल दुनिशा बने ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ,’

आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीतने पर श्रीलंकाई युवा बल्लेबाज ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "यह सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है, खासकर मेरे करियर की शुरुआत में ही और मैं इस सम्मान के लिए आईसीसी का वास्तव में आभारी हूं।"

श्रीलंका के लिए दिनुशा ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 100 रन बनाए थे तो दूसरी इनिंग में उनके बल्ले से बेहतरीन 84 रन निकले थे। हालांकि, इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम को 165 रनों की शर्मनाक हार मिली थी।

दूसरे टेस्ट में किया था कारनामा

गॉल टेस्ट गंवाने के बाद कोलंबो में भी श्रीलंकाई टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा था लेकिन बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज दिनुशा ने पहली पारी में 103 और दूसरी में नाबाद 133 रन बनाकर मैच को ड्रॉ करवाने में सफल रहे। कोलंबो टेस्ट को लेकर दिनुशा ने बोले, 

"भारत के खिलाफ श्रृंखला मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रखेगी। तीन शतक बनाना एक सपने के सच होने जैसा था, और कोलंबो और गॉल में अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने इन्हें हासिल करना और भी अधिक सार्थक हो गया।''

''हालांकि हमें मनचाहा परिणाम नहीं मिला, लेकिन दूसरे मैच में हमारी टीम ने जिस तरह से वापसी की, उससे हमारी टीम का जज्बा, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प साफ झलकता है। मुझे अपने साथियों के साथ इस संघर्ष में शामिल होने पर गर्व है।" 

कोलंबो में बने थे प्लेयर ऑफ द मैच

गॉल टेस्ट गंवाने के बाद श्रीलंकाई टीम कोलंबो में पहुंची थी, जहां पहली पारी में भारत ने बैटिंग करते हुए स्कोर बोर्ड पर 503/9D रन लगा दिए थे। इसके बाद श्रीलंका की पहली पारी सिर्फ 290 रन पर सिमट गई और टीम इंडिया ने उन्हें फॉलोऑन दिया।

इसके बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया और 429/9D पर अपनी पारी घोषित कर दी। अंत में यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दूसरी पारी के हीरो सोनल दिनुशा रहें, जिन्होंने पुच्छले बल्लेबाजों के साथ मिलकर छोटी-छोटी साझेदारियां कीं और मैच को ड्रॉ की स्थिति में पहुंचाने में सफल रहे। 

ये भी पढ़ें- संजू आउट, वैभव इन, अफगानिस्तान टी20 मैच में भारत कर सकता है ये 3 बड़े बदलाव