Virat Kohli: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मैच रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली।

मैच में किंग कोहली ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 139 रन की नाबाद पारी खेली। चेज मास्टर की इस पारी को टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अविश्वसनीय बताया। कोहली इस मैच में अपनी चिर परिचित बल्लेबाजी के विपरीत खेल रहे थे। जहां वह शुरुआत में आकर थोड़ा समय लेते हैं लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली गेंद पर ही उन्होंने हमला बोल दिया था।

हम उसे क्या बॉलिंग करें- कृष्णा

विराट कोहली को आक्रामक रुख अपनाए देख हर कोई हैरान था, क्योंकि आमतौर पर विराट शुरुआत में थोड़ा समय क्रीज पर बिताते हैं ताकि वह गेंदबाज और पिच को परख सके। लेकिन पहले वनडे में उनकी ओर से ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। कोहली की प्रसन्नता करते हुए प्रसिद्ध ने कहा,

"यह अविश्वसनीय था। बाहर बैठकर हम सोच रहे थे कि उस समय हम उसे क्या बॉलिंग करें? वह गेंद को बहुत, बहुत अच्छी तरह से मार रहा था। हम सभी विराट कोहली को देखते हुए बड़े हुए हैं और आज उसने जो किया उसे देखना अविश्वसनीय था। मुझे लगता है कि हम सभी इसके लिए उत्साहित थे।" 

विराट के 15 हजार रन पूरे

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। वह इस प्रारूप में 15 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने किया था।

सचिन वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए 18,426 रन बनाए हैं। वहीं, विराट के वनडे में 15080 रन हो चुके हैं। आपको बता दें कि, विराट वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक 55 शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

कोहली का शानदार 2026

विराट कोहली का इस साल प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा है। इस दिग्गज बल्लेबाज ने भारतीय टीम के लिए वर्ष 2026 में 7 वनडे पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 87.16 की शानदार औसत और 116.74 के तगड़े स्ट्राइक रेट के साथ 523 रन बनाए हैं।

किंग कोहली इस साल एकदिवसीय प्रारूप में दो शतक और तीन अर्धशतक ठोक चुके हैं। आपको बता दें कि, विराट का लक्ष्य आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक टीम में बने रहने का है और उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई भी उनको इस आईसीसी टूर्नामेंट में खिलाना चाहेंगी।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार रहा ‘सेंचुरी संडे,’ किंग कोहली से लेकर डेविड मिलर तक, इन बल्लेबाजों ने ठोका शतक