IPL 2027 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी इस बार भारत के बाहर नहीं, बल्कि भारत में ही होगी। इसकी घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को की।

काफी लंबेै समय से आईपीएल ऑक्शन को बाहर करवाया जा रहा था लेकिन इस बार इसको भारत में करवाने की बात कही गई है। सैकिया ने बुधवार को घोषणा की कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2027 संस्करण के लिए नीलामी इस साल दिसंबर में होगी जाएगी।

इस जगह होगी खिलाड़ियों की नीलामी

आईपीएल 2027 में खिलाड़ियों की नीलामी के स्थान को लेकर देवजीत सैकिया ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में तीन अंतरराष्ट्रीय स्थानों- सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी में आईपीएल नीलामी आयोजित करने के बाद बीसीसीआई इस साल दिसंबर में गोवा में नीलामी की मेजबानी करेगा। सैकिया बोले

"पिछले साल सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी जैसे तीन विदेशी स्थानों पर आईपीएल नीलामी आयोजित करने के बाद, इस साल हम दिसंबर महीने में गोवा में इसकी मेजबानी करने जा रहे हैं।"

तैयारियों में जुटी बीसीसीआई

आईपीएल 2026 के सफल सीजन के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अगले सीजन की तैयारियों में जुट गया है। 18 सितंबर को बीसीसीआई की 95 वार्षिक आम बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कई शीर्ष पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया था।

इस बैठख में आईपीएल 2027 को लेकर भी गंभीर चर्चा की गई थी। इस बैठक में आईपीएल के चेयरमैन अरुण कुमार धूमल भी शामिल थे। वहीं, इस बार आईपीएल का 20वां सीजन होने वाला है और इसके ध्यान में रखते हुए भी बीसीसीआई खास तैयारियां कर रहे हैं।

ये खिलाड़ी ले सकते हैं आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा

आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी में अधिक बड़े खिलाड़ी देखने को नहीं मिलेंगे, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पिछले साल अनसोल्ड रहने वाले अधिकांश खिलाड़ी इस सीजन एक बार फिर अपनी किस्मत को आजमा सकते हैं।

इसमें साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम, भारत के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, कर्नाटक के करुण नायर और राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर की छुट्टी भी हो सकती है। इन खिलाड़ियों का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था तो शॉ को बिना एक भी मैच खेले बाहर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- वनडे सीरीज शुरू होने से पहले मुश्किल में टीम, एक साथ 4 खिलाड़ी हुए बाहर!