New Zealand Squad for T20I Series: भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। टीम में रचिन रवींद्र को स्थान नहीं मिला है।

उनको एक विज्ञापन शूट के दौरान चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वह भारत के खिलाफ फटाफट क्रिकेट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

कीवियों की कमान चयन समिति ने मिचेल सेंटनर को सौंपी है, जबकि माइकल ब्रेसवेल को भी जगह मिली है। इसके अलावा पिछले एक साल से बाहर चल रहे एक घातक तेज गेंदबाज की भी टीम में एंट्री हुई है।

रवींद्र हुए बाहर

आगामी टी20 सीरीज से चयनकर्ताओं ने रचिन रवींद्र को बाहर रखा है। युवा हरफनमौला खिलाड़ी को कंधे की चोट की वजह से सीरीज से बाहर रखा गया है।

रचिन एक विज्ञापन शूटिंग कैच पकड़े समय गिर गए थे, जिसकी कारण उनका कंधा चोटिल हो गया और वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं है।

कीवियों को इस सीरीज में रचिन रवींद्र की कमी खल सकती है, क्योंकि वह न सिर्फ शीर्ष क्रम में टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाते हैं, बल्कि अपने कोटे के चार किफायती ओवर भी निकालकर देते हैं।

एडम मिल्ने की हुई एंट्री

एक साल बाद न्यूजीलैंड की टीम में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की एंट्री हुई है। मिल्ने काफी समय से चोट से जूझ रहे थे लेकिन अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए कुल 7 गेंदों का चयन किया है।

गेंदबाजी आक्रमण में एडम मिल्ने के अलावा लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, जैक फाउल्क्स और नाथन स्मिथ शामिल हैं।

आपको बता दें कि, चयनकर्ताओं ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाले 13 खिलाड़ियों को इस सीरीज में बरकरार रखा है।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम

फिन एलन, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स, जैक फाउल्क्स, माइकल ब्रेसवेल, एडम मिल्ने, मिचेल सेंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, जैकब डफी, डैरिल मिचेल, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, नाथन स्मिथ, लॉकी फर्ग्यूसन ।

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 के लिए बोर्ड ने किया स्क्वाड का ऐलान, 1 T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी को बनाया कप्तान