Asian Games 2026: श्रीलंका ने एशियाई खेल 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें साहन अरच्चिगे टीम की कप्तानी करेंगे। श्रीलंका हांगझोऊ में 2023 में हुए खेलों में पदक से चूकने के बाद पुरुष क्रिकेट में पोडियम पर वापसी करने की कोशिश करेगा। श्रीलंका की टीम 24 सितंबर को जापान के लिए रवाना होगी, जहां 10 टीमों की टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता के मैच निशिन, आइची प्रांत के कोरोजी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। 

युवा-अनुभव का शानदार मिश्रण

एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई श्रीलंका की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और उभरते हुए खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है, जिसमें ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने और तेज गेंदबाज नुवान थुशारा को दल में जगह मिली है तो बल्लेबाज अशीन बंडारा और सोहन डी लिवेरा को भी शामिल किया गया है। लेग स्पिनर विजयकांत वियास्कंथ को भी टीम में जगह मिली है। आपको बता दें कि, चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड में खेली टी20 सीरीज से काफी अलग है टीम इस बार चुना है।

गोल्ड पर श्रीलंकाई टीम की नजर

श्रीलंका 2010 के ग्वांगझू खेलों में अपनी शुरुआत करने के बाद से तीन बार एशियाई खेलों में भाग लिया है। श्रीलंका ने ग्वांगझू में कांस्य पदक जीता और फिर 2014 में इंचियोन में स्वर्ण पदक हासिल किया। हालांकि, वे 2023 में हांगझोऊ से बिना पदक के लौटे, जहां भारत ने स्वर्ण, अफगानिस्तान ने रजत और बांग्लादेश ने कांस्य पदक जीता। श्रीलंका अब इस महीने के अंत में शुरू होने वाली एशियाई खेलों की प्रतियोगिता में 2014 की अपनी जीत के बाद पहली बार पोडियम पर वापसी करने की कोशिश करेगा।

एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंकाई टीम का स्क्वाड

सहान अराचिगे (कप्तान), लसिथ क्रूसपुले, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सिनेथ जयवर्धने, नुवानिदु फर्नांडो, सोहन डी लिवरा, एशेन बंडारा, चमिका करुणारत्ने, थारिन्दु रत्नायके, वनुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, दुशान हेमंथा, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो, गारुका संकेथ।

ये भी पढ़ें- महान बनने की राह पर निकले जो रूट, सचिन-विराट के स्पेशल क्लब में हुए शामिल