Nepal Beats Afghanistan: शुक्रवार को एशियन गेम्स 2026 में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की थी। एशियाई खेल पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में अफगानिस्तान और नेपाल के बीच खेला गया था, जहां नेपाल ने बड़ा उलटफेर करते हुए अफगानी टीम को 5 विकेट से हरा दिया।

अगर अफगानिस्तान आज का मुकाबला जीत जाती तो वह क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लेती लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। मैच में नेपाल के गेंदबाजों ने पहले गेंदबाजी करते हुए मजबूत अफगानिस्तान को 20 ओवर में सिर्फ 120 रन पर रोक दिया था।

अफगानिस्तानी बल्लेबाजों ने किया निराश

अफगानिस्तान के कप्तान दरवेश रसूली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान से निर्धारित 20 ओवर में एक बड़़े स्कोर की उम्मीद थी लेकिन वह सीमित ओवरों में सिर्फ 102/7 रन की बना सकी।

अफगान की ओर से फैसल खान अहमदजई और नजीबुल्लाह जादरान ने 30-30 रन बनाए। जबकि नंगेयालिया खान के बल्ले से 17 रन निकले। इन तीन को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका।

नेपाल की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर ललित राजवंशी ने 3 विकेट झटके तो लेग स्पिनर कुशल भुरटेल ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

17.3 ओवर में जीता मैच

एशियन गेम्स 2026 के चौथे मैच को जीतने के लिए नेपाल को 20 ओवर में मात्र 103 रन बनाए थे और उन्होंने इस लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, टीम ने ओपनर कुशल भुरटेल का विकेट ओवर की दूसरी गेंद पर गंवा दिया था।

इसके बाद आसिफ शेख और कुशल मल्ला भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और नेपाल ने अपने तीन विकेट मात्र 31 के स्कोर पर गंवा दिए। टीम को चौथा झटका 56 के स्कोर पर लगा, जब संदीप जोरा 9 के व्यक्तित स्कोर पर चलते बने।

यहां से रोहित पौडेल और कप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पांचवें विकेट के लिए 43 गेंदों पर 46 की साझेदारी की, लेकिन जीत से एक रन पहले कप्तान ऐरी 15 रन बनाकर आउट हो गए।

लेकिन नेपाल ने 103 रन का लक्ष्य 17.3 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया, जिसमें पूर्व कप्तान रोहित का काफी अहम योगदान था। उन्होंने 32 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए।

भारत-अफगानिस्तान हो सकता है मैच

एक महीने में चौथी बार भारत और अफगानिस्तान का टी20 मुकाबला प्रसंशकों को देखने को मिल सकता है। हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान को 3 मैच की टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था। अब एशियन गेम्स 2026 में भी इन दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हो सकती है।

दरअसल, ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सामना 28 सितंबर को भारत से होगा। अगर नेपाल की टीम जापान को हरा देती है तो ऐसे में भारत-अफगानिस्तान मैच फिक्स हो सकता है, नहीं तो भारत और नेपाल के बीच भी मुकाबले की संभावनाएं बनी हुई हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या जापान की टीम नेपाल को हराकर बड़ा उलटफेर करने में सफल हो पाती है या फिर नहीं।

ये भी पढ़ें- ‘भारत को हराना…’ मैच से पहले वेस्टइंडीज कोच ने भरी हुंकार, टीम इंडिया को दे डाली चुनौती