Daren Sammy: भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर, रविवार को खेला जाना है। मैच से पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हेड कोच ने कहा कि यह सीरीज खुद को चैलेंज करने और फॉर्मेट में अपनी स्थिति को परखने का एक बड़ा मौका होगा।
उन्होंने कहा कि अगर कोई टीम कोई बड़ी ICC ट्रॉफी जीतना चाहती है तो मेन इन ब्लू को हराना जरूरी है। वेस्टइंडीज 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए अपनी राह तीन मैचों की ODI सीरीज के साथ जारी रखेगा, जिसका पहला ODI रविवार को तिरुवनंतपुरम में होगा।
24 साल हो गए हैं- सैमी
क्रिकइन्फो के मुताबिक वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने कहा कि,
"24 साल हो गए हैं जब हमने यहां इंडिया में कोई सीरीज जीती है।" इसलिए, एक टीम के तौर पर हमारे लिए यह एक शानदार मौका है कि हम यहां आएं और खुद को चैलेंज करें और खुद को आंकें कि वनडे में हम कहां हैं, और मुझे लगता है कि यह हमारे लिए, हमारे खिलाड़ियों के लिए, इंडिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने और सीरीज जीतने का एक शानदार मौका है, जो हमने 24 साल में नहीं किया है।"
भारत को हराना जरूरी- सैमी
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने स्वीकार किया कि अगर आपको आईसीसी जैसा बड़ा इवेंट जीतना है तो आपको टीम इंडिया को हराना जरूरी होगा। सैमी बोले, "अगर आपको कोई बड़ा आईसीसी इवेंट जीतना है, खासकर व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में, तो आपको इंडिया को हराना होगा, और हम यहां उनके घर पर उनके हालात में खेल रहे हैं, और अच्छा परफॉर्म करने और जीतने से हमें अंदाजा होता है कि हम एक टीम के तौर पर क्या कर सकते हैं और वर्ल्ड स्टेज पर मुकाबला करने में हम कितने काबिल हैं।''
Daren Sammy said, “all my soldiers are ready. We have eleven dangerous players, so does India. It would be a battle of two great teams”. pic.twitter.com/w8PlCSlL3D
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 28, 2026
युवा गेंदबाजी की करी सराहना
वेस्टइंडीज को दो बार टी20 विश्व चैंपियन बना चुके सैमी ने 19 साल के युवा रिस्त स्पिनर विटेल लॉज की खूब सराहना की। उन्होंने कहा "विटेल हमारे लिए एक खोज है। हमने उसमें जो देखा, जिसकी वजह से उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया। वह सब हमारी प्लानिंग और हमारे बनाए गए प्रोसेस का हिस्सा था।
आपने मुझे सालों से वेस्टइंडीझ टीम में एक रिस्ट स्पिनर के बारे में बात करते सुना है। और विटेल आया और उसने तुरंत हमारी बॉलिंग यूनिट पर असर डाला। अभी भी उसे लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन हम या तो गेम खेलकर या उसके लिए किए गए खास काम के जरिए उसके डेवलपमेंट को जारी रखेंगे।
क्वालिफिकेशन से चूका वेस्टइंडीज
दो बार की एकदिवसीय विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। एक समय था, जब विश्व क्रिकेट में कैरिबियन टीम का डंका बजता था लेकिन वर्तमान समय में यह टीम अपने अस्तित्व को बचाने में लगी हुई है।
अब टीम का लक्ष्य साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होने वाले विश्व कप में अपनी जगह बनाने का होगा। आपको बता दें कि, वेस्टइंडीज फिलहाल वनडे रैंकिंग में 10वें पायदान पर है।
ये भी पढ़ें- पहले वनडे मैच के लिए टीम इंडिया ने नेट्स खूब बहाया पसीना, रोहित-विराट रहें मौजूद, कोहली ने ऋतुराज को दी बैटिंग टिप्स