Muhammad Rizwan: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी (NCCIA) द्वारा जारी समन के खिलाफ लाहौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। रिजवान पिछले सप्ताह एजेंसी के समक्ष पेश हुए थे, लेकिन अब उन्होंने जांच के आधार और उन्हें समन जारी करने के एजेंसी के अधिकार पर सवाल उठाया है।
रिजवान ने सोमवार को एक रिट याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ किसी विशिष्ट आरोप के अभाव पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस मामले में एनसीसीआईए के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाया है।
रिजवान-इमाम को पूछताछ के लिए बुलाया
इंग्लैंड में पाकिस्तान की 3-0 से टेस्ट सीरीज हार के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्द रिजवान और उनके साथी बल्लेबाज इमाम-उल-हक को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दोनों खिलाड़ी पिछले गुरुवार को एनसीसीआईए के लाहौर कार्यालय में पेश हुए और बाद में उन्हें विस्तृत प्रश्नावली भरने के लिए दी गई।
एनसीसीआईए ने क्या पूछा?
माना जाता है कि प्रश्नावली में खिलाड़ियों के यात्रा और वित्तीय इतिहास के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बारे में भी जानकारी मांगी गई थी। हालांकि इमाम ने 15 सितंबर की समय सीमा से पहले एक मध्यस्थ के माध्यम से अपने जवाब जमा कर दिए थे, लेकिन रिजवान ने जांच के कुछ पहलुओं को चुनौती दी है। यह स्पष्ट नहीं है कि एनसीसीआईए की जांच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा की जा रही एक अलग आंतरिक जांच से जुड़ी है या नहीं।
पीसीबी ने घोषणा की थी कि उसने "अनुशासन और आचरण से संबंधित मीडिया रिपोर्टों के बाद एक आंतरिक अनुशासनात्मक जांच शुरू की है, जिसकी वर्तमान में आंतरिक रूप से समीक्षा की जा रही है"। बोर्ड ने कहा कि यह प्रक्रिया "पीसीबी नियमों के तहत संचालित की जा रही है"।
पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव
हार के बाद पीसीबी ने कई बदलाव किए, जिनमें पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों सहित सात नए खिलाड़ियों को इंग्लैंड भेजा गया। मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया। पाकिस्तान एडजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट में आठ विकेट से हार गया।
तीसरे टेस्ट में आए रजाउल्लाह ने अपने पहले ही मैच में चार विकेट लेकर और 81 रन बनाकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। वहीं, इंग्लैंड में खेले गए दो टेस्ट मैचों में रिजवान ने 12, 41, 7 और 1 रन बनाए तो इमाम उल-हक चोट के कारण दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में बल्लेबाजी करने ही नहीं उतरे थे।
ये भी पढ़ें- कब और कहां खेली जाएगी भारत-वेस्टइंडीज व्हाइट बॉल सीरीज, सामने आया पूरा शेड्यूल