Japan vs India: जापान की कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने कहा कि मंगलवार को सानो में खेले गए रोमांचक पांच ओवर के टी20 मैच में "दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम" भारत को आखिरी गेंद तक टक्कर देने के बावजूद, टीम को दो रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें गर्व का अनुभव हुआ। बारिश से प्रभावित होकर भारत और जापान के बीच पांच ओवर का रोमांचक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया।
इस मैच में अक्षर पटेल ने अंतिम ओवर में आठ रन बचाकर भारत को दो रन से जीत दिलाई, जबकि जापान ने मौजूदा विश्व चैंपियन भारत को 32 रन पर चार विकेट पर रोक दिया था। यह मैच दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
हार के बावजूद टीम पर गर्व- केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग
जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने भारत के खिलाफ रोमांचक मैच में 12 गेंदों पर 12 रन बनाए थे। जिस पिच पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, उसी पिच पर केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 रन की कप्तानी पारी खेली। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करवा सके, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपनी टीम की मैच के बाद खूब सराहना की। जापानी कप्तान ने कहा
"जब हालात इतने मुश्किल हो जाते हैं, तो हार को पचाना थोड़ा कठिन हो जाता है। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम को आखिरी गेंद तक टक्कर दे पाना। क्रिकेट टीम और पूरे समुदाय पर गर्व है। इस मैदान पर पूरी रात काम करने वाले लोगों ने ही इस मैच को संभव बनाया। न सिर्फ टीम पर, बल्कि पूरे समुदाय पर गर्व है।‘’
हमारा मन भटकने लगा था- केंडल
जापानी कप्तान ने आगे कहा ‘’हमारा रवैया था कि कुछ भी संभव है। अक्षर और बिश्नोई हमारी विकेट पर गेंदबाजी कर रहे थे, हम जानते थे कि यह एक चुनौती होगी, लेकिन 6.5 रन प्रति ओवर की औसत से, मन भटकने लगता है।''
''लंबी बस यात्रा के दौरान कुछ पल हमारे दिमाग में भटकते हैं। यह गर्व का एहसास है। वह बल्ले और गेंद दोनों से मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आज के प्रदर्शन से हमें कोई हैरानी नहीं हुई। अब हमारे पास 36 घंटे का समय है; हम आराम करेंगे और अगले शतक की तैयारी करेंगें।"
मैच में ऐसा रहा दोनों टीमों का हाल
मैच की बात करें तो सानो की धीमी पिच पर जापान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 5 ओवर में 32 रन पर 4 विकेट पर रोक दिया। श्रेयस अय्यर ने 16 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर किया। 33 रन के लक्ष्य के जवाब में जापान की टीम 5 ओवर में सिर्फ 30 रन ही बना सकी और 2 रन से मुकाबला गंवा बैठी।
हालांकि, एक समय जापानी टीम ड्राइविंग सीट पर थी लेकिन अंतिम ओवर में वह 8 रन नहीं बना सकी और मुकाबला गंवा बैठी। आपको बता दें कि, इससे पहले भारत ने अफगानिस्तान को टी20 सीरीज में एकतरफा शिकस्त दी थी, लेकिन जापान ने उनको कड़ी चुनौती मिली।
ये भी पढ़ें- ‘वे सही रास्ते पर हैं…’ जापान से मैच के बाद गदगद हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, विपक्षी टीम करी तारीफ