Team India Indoor Nets Session: भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 22 सितंबर को टीम इंडिया का सामना मेजबान जापान से हुआ था, जहां भारतीय टीम ने 2 रन की रोमांचक जीत दर्ज की थी। अब भारत का लक्ष्य एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का होगा।

इसके लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। भारतीय पुरुष टीम ने एक इनडोर नेट सेशन किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने संजू सैमसन और टीम के अन्य सदस्यों का नेट पर जमकर पसीना बहाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण भी इस सेशन में मौजूद थे।

एशियन गेम्स में BCCI ने भेजा मजबूत दल

भारत के कई प्रमुख इंटरनेशनल खिलाड़ियों की मौजूदगी एशियाई खेलों में देश के सबसे मजबूत क्रिकेट दल में से एक है। श्रेयस, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीता है।

कप्तान के रूप में मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी) जीती है और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और 2025 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया है।

कप्तान के रूप में एक और उपलब्धि हासिल करने का लक्ष्य रखेंगे। वहीं, अय्यर की कप्तानी में भारत ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया तो मेजबान जापान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की।

गत विजेता के तौर पर उतरेगा भारत

इससे पहले एशियन गेम्स का आयोजन साल 2023 में चीन के हांगझोऊ में हुआ था, जहां भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। फाइनल में बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा, लेकिन उच्च वरीयता प्राप्त टीम होने के आधार पर अफगानिस्तान को हराकर भारत को स्वर्ण पदक मिला।

टीम की कप्तानी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान और भारतीय मध्य क्रम के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने की थी। वहीं, इस प्रतियोगिता में भारत के कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला था लेकिन इस बार टीम इंडिया की मुख्य टी20 टीम को जापान भेजा गया है।

एशियाई खेल 2026 के लिए भारत की पुरुष क्रिकेट टीमः 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

ये भी पढ़ें- दुबई या अबू धाबी नहीं, भारत में लगेगी IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों की बोली, BCCI ने किया खूबसूरत जगह का ऐलान