Asian Games 2026 Medal: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में चल रही मिश्रित 4x400 मीटर रिले में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता, जिसमें विध्या रामराज ने मजबूत एंकर लेग खेलकर टीम को दूसरा स्थान दिलाया। भारत की ओर से विशाल टीके ने दौड़ की शुरुआत की, जिसके बाद पूवम्मा ने दूसरे चरण की कमान संभाली। 

अंत में शानदार प्रदर्शन करते हुए मनु ने तीसरे स्थान पर रहते हुए कमान संभाली और भारत प्रतियोगिता में बना रहा। मनु ने अपनी गति बनाए रखी और फिर रामराज को कमान सौंपी, जिन्होंने अंतिम चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। 

फाइनल में भारत की चौकड़ी ने जीता रजत

एशियाई खेलों में मिश्रित 4x400 मीटर रिले के फाइनल में भारत की चौकड़ी मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और विथ्या रामराज ने 3:14.46 का समय निकालकर रजत पदक जीता।

बहरीन ने 3:12.87 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कांस्य पदक 3:14.54 के समय के साथ फिनिश लाइन पार करने वाली टीम को मिला। भारत के शानदार प्रदर्शन ने महाद्वीपीय प्रतियोगिता में देश के लिए एक और एथलेटिक्स पदक सुनिश्चित किया।

सीमा कुमारी ने जीता कांस्य पदक

इससे पहले भारतीय एथलीट सीमा कुमारी ने महिलाओं की 10,000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। विन्फ्रेड यावी और नोजोमी तनाका ने स्वर्ण और रजत पदक के लिए कड़ी टक्कर दी, जिसके चलते सीमा अंत तक पदक की दौड़ में बनी रहीं।

अंतिम चरण में सीमा ने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और भारत के एथलेटिक्स खाते में एक और पदक जोड़ दिया। 

विन्फ्रेड यावी ने जीता गोल्ड

महिलाओं की 10,000 मीटर स्पर्धा में बहरीन की विन्फ्रेड यावी ने 32:39.18 में अपनी दौड़ पूरी की और गोल्ड मेडल पर अपनाी अधिकार पक्का किया।

दूसरे स्थान पर जापान की नोजोमी तनाका रहीं, जिन्होंने 32:41.54 के समय रेस पूरी करके दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक अपने नाम किया। भारत की सीमा कुमारी ने महिलाओं की 10,000 मीटर फाइनल में 32:50.05 का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया।

ये भी पढ़ें- ICC ने नए मुख्य कार्यकारी समिति की करी घोषणा, जून 2027 तक रहेंगे पद पर काबिज