New Chief Executive: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गुरुवार को पर्सतुआन क्रिकेट इंडोनेशिया के अभिराम सिंह यादव को आईसीसी मुख्य कार्यकारी समिति (CEC) में सहयोगी सदस्यों के प्रतिनिधियों में से एक के रूप में चुने जाने की घोषणा की है।

यादव उस रिक्त पद को भरेंगे जो जुलाई में गुरुमूर्ति पलानी की आईसीसी बोर्ड में नियुक्ति के बाद खाली हुआ था। वे अगले दौर के चुनावों तक मुख्य चुनाव आयोग (सीईसी) में अपनी सेवाएं देंगे, जो जून 2027 में आईसीसी वार्षिक सम्मेलन के दौरान होने वाले हैं।

आईसीसी ने जारी किया बयान

आईसीसी के एक बयान के अनुसार, "इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आज (24 सितंबर) घोषणा की है कि पर्सतुआन क्रिकेट इंडोनेशिया के अभिराम सिंह यादव को आईसीसी मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) में एसोसिएट सदस्य के पद के लिए चुना गया है।''

''गुरुमूर्ति पलानी को इस वर्ष जुलाई में आईसीसी बोर्ड में नियुक्त किए जाने के बाद खाली हुई सीईसी की तीन एसोसिएट सदस्यों की सीटों में से एक पर अभिराम सिंह यादव की नियुक्ति हुई है। यादव जून 2027 में आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में होने वाले अगले चुनावों तक सीईसी में अपनी सेवाएं देंगें।"

अभिराम को मिले 30 वोट

चुना में पर्सतुआन क्रिकेट इंडोनेशिया के अभिराम सिंह यादव को सबसे अधिक 30 वोट प्राप्त हुए थे और इसके साथ ही वह इस पद पर खड़े हुए अन्य उम्मीदवारों से काफी आगे निकल गए।

आपको बता दें कि, जर्सी क्रिकेट की सारा गोमेरल को 9 वोट मिले, जबकि जर्मनी के विग्नेश शंकरन को 3 वोट प्राप्त हुए। इसके साथ ही अभिराम ने सबसे ज्यादा 30 मत हासिल करके आईसीसी मुख्य कार्यकारी समिति (CEC) का पद प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज सीरीज से पहले BCCI की हुई चांदी, मिला तगड़ा स्पॉन्सर, एक मैच के मिलेंगे 4.85 करोड़!