भारतीय टीम के वर्तमान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कार्यकाल को आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं इसको लेकर फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है। सितंबर की शुरुआत में बीसीसीआई ने मुंबई में एक बैठक का आयोजित की थी जिसमें अजीत अगरकर मौजूद नहीं थे।
इस बैठक में अगरकर के कार्यकाल को लेकर चर्चा हो सकती है लेकिन व्यक्तिगत कारणों के चलते चीफ सेलेक्टर नहीं आ पाए थे। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अगर अजीत अगरकर के अनुबंध विस्तार पर समझौते पर सहमति नहीं बनती है तो इस स्थिति में टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज को अगला चीफ सेलेक्टर बनाया जा सकता है।
ये खिलाड़ी बन सकता है अगला चीफ सेलेक्टर
पिछले छह महीनों में भारतीय क्रिकेट के सत्ता गलियारों में पार्थिव पटेल का नाम चर्चा में है। अगर अजीत अगरकर के साथ अनुबंध विस्तार समझौते पर सहमति नहीं बनती है तो पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अगला चीफ सेलेक्टर बनाया जा सकता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स की माने तो पार्थिव के नाम पर पिछले छह महीने से विचार विमर्श किया जा रहा है। पार्थिव शीर्ष पद के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने की दौड़ में सबसे आगे हैं।
🚨 PARTHIV PATEL THE NEW CHIEF SELECTOR 🚨 (Sahil Malhotra)
— VIKAS (@Vikas662005) September 18, 2026
- Parthiv Patel first runner for next chief selector if Ajit Agarkar tenure not extended. pic.twitter.com/D5N3WsuUZN
अगरकर के बाद ये हो सकता है चयन समिति पैनल
अगर सब कुछ ठीक रहा तो पार्थिव पटेल 25 टेस्ट मैचों के साथ पैनल के सबसे वरिष्ठ सदस्य होंगे। शिव सुंदर दास ने 23 टेस्ट खेले हैं, आरपी सिंह ने 14 मैच खेले हैं जबकि प्रज्ञान ओझा और अजय रत्रा ने क्रमशः 24 और 6 टेस्ट खेले हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस मामले पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है, लेकिन आने वाले हफ्तों में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।अगरकर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए और ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का चयन किया, और ऐसी प्रबल चर्चा है कि यह उनकी आखिरी चयन बैठक हो सकती है।
2027 विश्व को ध्यान में रखकर लिया जाएगा फैसला
भारतीय क्रिकेट के लिए 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप और मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की तैयारियों के लिहाज से अगले 12 महीने बेहद महत्वपूर्ण हैं। जहां एक पक्ष अगरकर को मुख्य कोच बनाए रखने के पक्ष में है तो कुछ प्रभावशाली आवाजें पार्थिव को कमान सौंपने के पक्ष में हैं।
आपको बता दें कि, पूर्व भारतीय विकेटकीपर फिलहाल गुजरात टाइटन्स में सहायक और बल्लेबाजी कोच के रूप में काम कर रहे हैं और अन्य समय में कमेंट्री भी करते हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि अगले आईपीएल सत्र से पार्थिव को आईपीएल फ्रेंचाइजी में बड़ी भूमिका मिलने की संभावना थी, लेकिन अगर चयनकर्ता की भूमिका पक्की हो जाती है, तो जीटी को शायद दूसरे विकल्पों पर विचार करना होगा।
ये भी पढ़ें- गेंदबाजी में श्री चरणी का जलवा, बल्ले से शेफाली ने तोड़ा, भारत ने जापान को 8 विकेट से रौंदा