Indian Cricket Team Title Sponsor: 27 सितंबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच व्हाइट बॉल श्रृंखला की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज से पहले टाइटल स्पॉन्सर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
क्रिकबज के सूत्रों के हवाले से मालूम चला है कि मुथूट फिनकॉर्प अगले दो घरेलू सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के टाइटल स्पॉन्सरशिप अधिकार हासिल किए हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
एक मैच के मिलेंगे 4 करोड़
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए प्रति मैच 4 करोड़ 85 लाख रुपये की बेस प्राइस पर बात हुई है। हालांकि, फाइनल बेस प्राइस कीमत में थोड़ी कमी हो सकती है। अब बीसीसीआई के ऐलान के बाद ही मालूम चलेगा कि कितने रुपये में स्पॉन्सरशिप टाइटल को लेकर बात पक्की हुई है।
13 अगस्त थी अंतिम समय सीमा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इनविटेशन टू टेंडर की अंतिम समय सीमा 13 अगस्त निर्धारित की थी। अगर प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया होती तो टाइटल स्पॉन्सर की घोषणा उसी समय हो चुकी होती, लेकिन बताया गया है कि दिलचस्पी में कमी का कारण ज्यादा बेस प्राइस था। इससे पहले टाइटल स्पॉन्सर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक था, जो एक मैच के 3.2 करोड़ रुपये भुगतान कर रहा था।
कैम्पा और ChatGPT के साथ किया करार
बीसीसीआई को 13 अगस्त को कोई बोलीदाता नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने संभावित पार्टियों से बातचीत की थी। इसमें एसबीआई (SBI) लाइफ, कैम्पा और चैट जीपीटी (ChatGPT) के साथ-साथ बीसीसीआई एसोसिएट पार्टनर के तौर पर अनुबंध किया है। यह दो सीजन के लिए हुआ है, जिसकी शुरुआत भारत- वेस्टइंडीज एकदिवसीय सीरीज से होगी, जो 31 मार्च 2028 तक रहेगा।
घरेलू-इंटरनेशनल मैचों में मुथूट फिनकॉर्प का नाम
भारत में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल और घरेलू मैचों के टाइटल अधिकार मुथूट फिनकॉर्प के पास रहेंगे। यह कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च 2028 तक होगा और भारत को इस दौरान घरेलू सरजमीं पर करीब 35 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं। इसमें 10 टेस्ट, 12 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- संजू को बाहर करने पर गंभीर ने दिया हैरतअंगेज बयान, वैभव के भविष्य पर भी रखी अपनी बात