Kumar Kushagra: ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच इस समय पॉन्डिचेरी के सीचेम ग्राउंड में अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में झारखंड के युवा बल्लेबाज ने बल्ले से ऐसा कदर मचाया, जिसमें कंगारू गेंदबाज उड़ गए।
एक समय भारत की ए टीम ऑस्ट्रेलिया ए के सामने संघर्ष कर रही थी, जब उनके 20 रन पर 2 बड़े विकेट गिर गए और देखते ही देखते 97 पर 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए, लेकिन गुजरात टाइटंस के एक बल्लेबाज ने न सिर्फ पारी को संभाला, बल्कि टीम को 300 के पार पहुंचाया।
97 पर गंवाए 5 विकेट
इस मैच में भारतीय कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन यह उनके पक्ष में नहीं गया। भारत ए पारी का पहला विकेट 12 के स्कोर पर गिर गया था। अमन मोखाडे 6 के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान देवदत्त पडिक्कल की पारी भी 3 के निजी स्कोर पर समाप्त हो गई।
दो विकेट गिरने के बाद साई सुदर्शन और शेख राशीद ने तीसरे विकेट लिए 58 रन रन जोड़े, लेकिन रशीद की पारी भी 16 पर समाप्त हो गई। इसके बाद यश राठौड़ और साईं सुदर्शन (57) भी चलते बने। इस समय तक भारत का स्कोर 100 भी पार नहीं हुआ था, लेकिन उनके पांच बल्लेबाज ड्रेसिंग रूम पहुंच चुके थे। भारतीय पारी संकट में थी लेकिन कुशाग्र ने आकर संकटमोचक पारी खेल टीम को 300 के पार पहुंचा।
कुमार कुशाग्र ने ठोका शतक
संकट में फंसी टीम इंडिया ए के लिए कुमार कुशाग्र ने 113 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। मैच के पहले दिन कुशाग्र 82 के व्यक्तिग स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद मैच के दूसरे दिन उन्होंने मैदान पर उतरकर अपना शतक पूरा किया।
View this post on Instagram
उन्होंने 240 गेंदों का सामना कर 113 रन की बेहतरीन पारी खेली। जिस पिच पर भारतीय बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, वहां पर कुशाग्र ने सूझबूझ भरी पारी खेली और टीम को संकट से बाहर निकाला। इस बल्लेबाज ने छठे विकेट के लिए तनुष कोटियान के साथ मिलकर 138 की नाबाद साझेदारी की। इस पार्टनरशिप की मदद से भारत ए ने 334 रन बनाए।
शानदार फॉर्म में हैं कुशाग्र
21 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का हालिया फॉर्म कमाल का रहा है। यह उनका पिछले कुछ दिनों में दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन के लिए शानदार शतक लगाया था और टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
बता दें कि, आईपीएल 2026 में कुमार कुशाग्र गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे, लेकिन उनको सिर्फ 1 मैच खेलने का अवसर मिला था, जिसमें उन्होंने 18 रन बनाए थे। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी के कारण कुशाग्र को मौका मिला था।
ये भी पढ़ें- टी20 सीरीज के लिए क्रिकेट बोर्ड ने किया स्क्वाड का ऐलान, ऑलराउंडर को बनाया कप्तान