Gautam Gambhir on Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज के पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया था और उनकी जगह दूसरे टी20 इंटरनेशनल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला। 

हालांकि, अपने पदार्पण वाले मैच में युवा बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए थे, लेकिन संजू को बाहर करने पर हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब इस वाकया पर मुख्य कोच गंभीर ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है और उस रात की कहानी को बताया, जब वह संजू को बाहर करने के कारण पूरी रात सो नहीं पाए थे।

उस रात में सो नहीं पाया- गंभीर

वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से पहले जियो स्टार से बात करते हुए कहा,

‘अपने दो साल के कोचिंग करियर में सिर्फ एक वहीं रात थी, जब मैं सही से सो नहीं पाया और मैंने यह बात संजू सैमसन को भी बताई थी। क्योंकि मुझे पता था कि मेरे साल के सफर में यह सबसे कठिन फैसला था। टी20 प्रारूप में उस खिलाड़ी को केवल 3 या 4 मैच बार बाहर करना, जब वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बना था। इसका कारण था कि वैभव उस समय शानदार फॉर्म में थे और हमें वह सीरीज जीतनी थी।’

आप हर सीरीज जीतना चाहते हैं- गंभीर

हेड कोच गौतम गंभीर ने यहां पर स्वीकार किया कि वह अपनी कोचिंग में भारत को हर सीरीज जिताना चाहते हैं। गंभीर बोले कि,

’जब आप भारत के लिए खेलते हैं और कोचिंग करते हैं तो अपना लक्ष्य सिर्फ एक होता है कि हर सीरीज में विजय प्राप्त करना। मेरी उनके साथ (संजू) बातचीत हुई थी और मैंने उन्हें कहा भी था कि, यही एक कारण है कि मैंने वैभव को बहुत अच्छे फॉर्म में है और हमें किसी ऐसे की जरूरत है, शीर्ष क्रम में आकर रन बना सके। बमें शीर्ष में ऐसे ही प्रदर्शन की आवश्यकता थी। संजू को भी इससे कोई परेशानी नहीं थी और उन्होंने इस फैसले को अच्छी खेल भावना के साथ स्वीकार किया था।’

वैभव को करना होगा इंतजार- गंभीर

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि वैभव को अपने मौके का इंतजार करना होगा। अगर कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है तो उसको हटाकर अन्य दूसरे खिलाड़ी को नहीं ला सकते हैं। गंभीर ने कहा, 

‘मुझे मालूम है कि यह निर्णय कठिन है, लेकिन उसे (वैभव) यह भी समझाया है कि, मुझे पता है आप अच्छे फॉर्म में हैं, लेकिन आपको अपनी बारी का इंतजार करना होगा, क्योंकि जो प्लेयर लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उनके लिए आपको ऐसा करना होता है।’

शायद यही कारण था कि वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा से रिश्ते पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, सूर्या-शुभमन के लिए कही ये बात