Virat Kohli: भारत के पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 139 रन की जबरदस्त पारी खेलने वाले विराट कोहली की खूब प्रशंसा की। चेज मास्टर के नाम से मशहूर कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और अंत तक भारत को जीत दिलाकर ही वापस पवेलियन लौटे।

इस पारी के दौरान उन्होंने एक खास मुकाम हासिल किया, जो उनसे पहले केवल सचिन तेंदुलकर ने हासिल किया था। इसके बाद भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव ने किंग कोहली की खूब तारीफ की।

यह उनकी प्रतिभा का सबूत है-कपिल

विराट कोहली ने जैसे ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 59 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में अपने 15 हजार रन पूरे कर लिए। सचिन तेंदुलकर के बाद यह पड़ाव पार करने वाले वह दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने। इस उपलब्धि को लेकर भारत के पूर्व कप्तान ने कहा,

"मुझे लगता है कि खास टैलेंट है। उन्होंने बहुत अच्छा किया है। इस दुनिया में बहुत कम लोगों का एवरेज 60 से ज्यादा है। उन्हें सलाम। और इससे भी ज्यादा जरूरी, मुझे लगता है, खेल के लिए उनका पैशन। मुझे नहीं पता कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट क्यों छोड़ा, लेकिन फिर भी, वह जो भी कर रहे हैं, वह अपने लिए कुछ खास कर रहे होंगे ताकि यह पक्का हो सके कि वह उस लेवल पर परफॉर्म करते रहें।"

मुझे अपना स्तर बढ़ाने- विराट कोहली

रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत के 296 के सफल रन चेज के दौरान कोहली ने मात्र 88 गेंदों पर 157.95 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 139 रन बनाए थे। इसके बाद भारत के पूर्व कप्तान ने कहा,

"करियर के इस पड़ाव पर मुझे अपना स्तर बढ़ाने और एक गियर ऊपर जाकर खेलने की चुनौती मिली थी। इस पर काम करना मेरे लिए रोमांचक था। इस पड़ाव पर खुद का एक नया रूप तलाशने की चुनौती आपको उत्साहित करती है। इसने मुझे खुले दिमाग से खेलने में बहुत मदद की है और मुझे लगता है कि मेरे लिए अब यह काम कर रहा है।"

आपको बता दें कि, विराट कोहली पिछले कुछ वर्षों से अपने खेल में काफी बदलाव लेकर आए हैं। जहां पहले वह शुरुआती गेंदों को समझने की कोशिश करते थे तो अब पहली गेंद से ही उनका आक्रामक मोड ऑन रहता है जो उनको पहले से खतरनाक बल्लेबाज बनाता है।

कोहली के लिस्ट-ए आंकड़े कमाल

विराट कोहली के अगर लिस्ट–ए आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो वह बेहद कमाल के हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी ने 351 मैचों की 338 पारियों में 58.29 की बेहद शानदार औसत के साथ 16,730 रन बनाए हैं। इस दौरान किंग कोहली 60 शतक और 88 अर्धशतक ठोक चुके हैं।

सचिन ने भी अपने लिस्ट ए मैचों में इतने ही शतक लगाए थे। साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान ने घरेलू मैदानों पर 42 सेंचुरी बनाई है, जो सचिन के बराबर हैं।

इसके अलावा घरेलू सरजमीं पर 7000 हजार वनडे रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन ने भारत में 6,976 रन बनाए थे। अब कोहली इस रिकॉर्ड में सचिन से आगे निकल गए हैं। कोहली ने 63.69 की एवरेज से यह रन ठोके हैं।

ये भी पढ़ें- क्या दूसरे वनडे से बाहर हो जाएंगे रोहित शर्मा? आंकड़े देख आपको भी नहीं होगा यकीन