David Miller: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच 24 सितंबर को किंग्समीड के सहारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज के लिए बाएं हाथ के आक्रमक बल्लेबाज डेविड मिलर की प्रोटियाज टीम में वापसी हुई है।
कंगारुओं से भिड़त से पहले स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है और उनकी निगाहें अपने पहले वनडे विश्व कप खिताब जीतने पर टिकी हुई है।
निशाने पर विश्व कप- मिलर
दक्षिण अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले कहा कि उनका लक्ष्य विश्व कप जीतना है। आईसीसी के अनुसार, मिलर ने कहा, "वनडे वर्ल्ड कप जाहिर तौर पर एक लक्ष्य है, और एक सपना सच होने जैसा है। विश्व कप में जाने वाला हर खिलाड़ी, हर टीम विश्व कप जीतना चाहती है। उन्होंने आगे कहा,
"चीजों को सही दिशा में ले जाना होता है, आपको अपनी टीम के साथ तालमेल बिठाना होता है, आप कहां जाना चाहते हैं और कैसे खेलना चाहते हैं। इसलिए ये सभी चीजें मायने रखती हैं, और हमने पिछले कुछ वर्षों में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है। हमने विश्व कप नहीं जीता है, लेकिन हम निश्चित रूप से जीत के करीब पहुंचे हैं।"
जब आप ज्यादा कोशिश करते हैं- मिलर
डेविड मिलर का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना है, बल्कि इसके जरिए उनका मकसद वनडे वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड में जगह बनाना है। मिलर ने कहा,
"कभी-कभी, जब आप किसी चीज के लिए बहुत ज्यादा कोशिश करते हैं, तो गलतियां हो जाती हैं, और आप घबरा जाते हैं और ठीक से सोच नहीं पाते। इसलिए हम इसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, प्रक्रिया को स्वाभाविक रूप से चलने दें, यह सुनिश्चित करें कि हम अच्छी तरह से तैयारी करें, और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, और अगर हम अपने कौशल का सही इस्तेमाल करें तो हमारा कौशल किसी भी चीज से बेहतर साबित होगा। इसे सरल रखें, यह एक घिसा-पिटा मुहावरा है, लेकिन वास्तव में आगे बढ़ने का यही तरीका है।"
2015-2023 में खेला था सेमीफाइनल
साउथ अफ्रीका ने वनडे वर्ल्ड कप 2015 और 2023 में सेमीफाइनल का सफर तय किया था, लेकिन दोनों बार टीम को करीबी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सरजमीं पर खेला जाएगा, जहां पर अफ्रीका के पास विश्व कप जीतने का शानदार मौका होगा। इस विश्व कप को लेकर मिलर ने कहा
"विश्व कप में होना अपने आप में ही अद्भुत है। लेकिन अपने देश में होना तो और भी खास है। यह एक सपने के सच होने जैसा होगा।"
ये भी पढ़ें- Video: भारत-जापान मैच में दिखी श्रेयस अय्यर की दादागिरी, अंपायर पर डाला दबाव, इसके बाद हुआ कुछ ऐसा