Asian Games 2026: हर किसी को लग रहा था कि एशियन गेम्स 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम्र के खिलाड़ी हैं लेकिन ऐसा नहीं है। चीन की 13 साल की तैराक एशियाई खेलों में भाग ले रही हैं और वह सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं।
उन्होंने तैराकी में न सिर्फ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया, बल्कि पिछले रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। इस खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा से सभी को काफी प्रभावित किया है। इतनी कम उम्र में उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन ने पूरी दुनिया को चौंका कर रख दिया है।
एशियाई खेलों में 13 साल की खिलाड़ी का जलवा
19 सितंबर से आधिकारिक तौर पर एशियाई खेलों की शुरुआत हो चुकी है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से सभी को काफी प्रभावित कर रहे हैं तो 13 साल की चीनी तैराक यू ज़िदी ने महिला 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
🇨🇳🦋13-year-old Yu Zidi wins 200m butterfly gold at #AichiNagoya2026 in 2:05.08 — a new meet record.
— CGTN Sports Scene (@CGTNSportsScene) September 21, 2026
👑 She's the youngest swimming champion in #AsianGames history.
🗣️On her next goal:
"To step onto the highest podium of the Olympics."🏅
Aiming for #LA2028 🎯#TeamChina pic.twitter.com/eOfjIbK3vx
अपने 14वें जन्मदिन से महज़ एक महीने पहले, यू ने यह दौड़ 2:05.08 के प्रभावशाली समय में पूरी की। उन्होंने तीन साल पहले हांग्ज़ौ में साथी चीनी तैराक झांग युफेई द्वारा बनाए गए 2:05.57 के एशियाई खेलों के पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
यु जिदी स्वर्ण पर किया कब्जा
यु जिदी ने साथी चीनी तैराक चांग मोहन से 3.36 सेकंड आगे रहकर स्वर्ण पदक जीता। यह जीत एशियाई खेलों में उनकी पहली बड़ी व्यक्तिगत जीत है। उनके शानदार प्रदर्शन के बाद, यु सोशल मीडिया पर चर्चा का मुख्य विषय बन गई हैं।
तैराकी में यु जिदी की यह पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है। पिछले साल, महज 12 साल की उम्र में, उन्होंने विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की एथलीट बन गई थीं।
2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए जिदी का नाम पक्का!
इस साल मार्च में, यू ज़िदी ने अमेरिका की कई बार की ओलंपिक चैंपियन रेगन स्मिथ को हराकर तैराकी जगत को चौंका दिया था। स्कूल में पढ़ने के बावजूद, इस युवा चीनी तैराक को 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में चीन के लिए पदक जीतने की प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
हालांकि, ओलंपिक होने में फिलहाल काफी समय है और ऐसे में यह चीनी तैराक अपनी तैयारियों पर ध्यान देना चाहेंगी, ताकि वह ओलंपिक में स्वर्ण पदक पर कब्जा कर सके।
ये भी पढ़ें- संजू-वैभव ओपनिंग, तीसरे पर ईशान, जापान के खिलाफ मैच के लिए पूर्व ओपनर ने चुनी खतरनाक प्लेइंग-11