Abhishek Sharma Fastest Century: गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा की पारी को शानदार प्रदर्शन कहना गलत नहीं होगा। इस तूफानी सलामी बल्लेबाज ने नौ चौकों और 10 छक्कों की बदौलत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 30 गेंदों में शतक जड़ा।
यह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है और टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाड़ियों में विश्व का सबसे तेज शतक है। अभिषेक के इस शतक ने टी20 क्रिकेट में कई विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर लिए हैं।
रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
अफगानिस्तान के खिलाफ मात्र 30 गेंदों पर शतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदें, इंदौर, 2017) द्वारा बनाए गए भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अभिषेक ने भारतीय पारी के नौवें ओवर में एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया।
यह अभिषेक का क्रिकेट में तीसरा शतक था, इससे पहले उन्होंने 12 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने दो विश्व रिकॉर्ड तोड़े। एक पूर्ण सदस्य बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज टी20आई शतक और पुरुषों के टी20आई पावरप्ले में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोरर (79)।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक (पूर्ण सदस्य टीमों द्वारा)
- 30 - अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026
- 33 - सिकंदर रज़ा (जिम्बाब्वे) बनाम गाम्बिया, नैरोबी (रुआराका), 2024
- 33 - फिन एलन (दक्षिण अफ्रीका) बनाम न्यूजीलैंड, कोलकाता, 2026
- 35 - डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, पोटचेफस्ट्रूम, 2017
- 35 - रोहित शर्मा (भारत) बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
सबसे तेज टी20I शतक
- 27 - साहिल चौहान (एस्टोनिया) बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024
- 29 - मुहम्मद फहद (तुर्की) बनाम बुल्गारिया, सोफिया, 2025
- 30 - अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026
- 33 - जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (नामीबिया) बनाम नेपाल, कीर्तिपुर, 2024
- 33 - सिकंदर रज़ा (जिम्बाब्वे) बनाम गाम्बिया, नैरोबी (रुआराका), 2024
- 33 - फिन एलन (दक्षिण अफ्रीका) बनाम न्यूजीलैंड, कोलकाता, 2026
पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहले से छठे ओवर तक के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
- 76* (22) - अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026
- 74* (25) - कुलदीप घोलिया (पुर्तगाल) बनाम माल्टा, जिब्राल्टर, 2023
- 73* (22) - ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
- 68* (21) - विंटले बर्टन (एसईआर) बनाम बीयूएल, सोफिया, 2022
- 68* (28) - जॉर्ज मुन्सी (स्कॉटलैंड) बनाम ऑस्ट्रिया, एडिनबर्ग, 2023
317 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों को तोड़ा
भारतीय पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक शर्मा ने पहले ही ओवर में अपने खौफनाक इरादों का जाहिर कर दिया था। उन्होंने पावर प्ले में ही चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 79 रन बना लिए। वहीं, उन्होंने मैच में 34 गेंदों पर 108 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 11 छक्के और 9 छक्के शामिल थे।
मैच में अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 317.64 का था। 26 वर्षीय खिलाड़ी ने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी डेब्यू सीरीज में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया, लेकिन गुरुवार से पहले गेंदों के हिसाब से सबसे तेज शतक उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ ही बनाया था।
इंग्लैंड के खिलाफ 54 गेंदों में 135 रन बनाते हुए अभिषेक ने 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो गुरुवार तक सबसे छोटे प्रारूप में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक था।
ये भी पढ़ें- स्टीव स्मिथ ने फिर किया विवादित ‘सैंडपेपर गेट' कांड को याद, बोले आज भी होती है 'घबराहट'