Bihar: प्यार में आपने अक्सर लोगों को कसमें वादे खाते हुए देखा होगा है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी प्रेम कहानी के बारे में बताने वाले हैं जिसे सुनने के बाद आप भी कहेंगे कि इस स्टोरी के आगे बॉलीवुड की फिल्मी स्टोरी भी फींकी है। जी हां सही सुना आपने। आज की कहानी में मुख्य किरदार रशिया की लड़की का है, जो सात समंदर पार कर अपने प्यार के लिए भारत के बिहार तक आ पहुंची, तो चलिए इस कहानी को विस्तार से आपके सामने खोलते हैं?
रूस से #बिहार आई जूली, झोपड़ी में भी राहुल के साथ रहने को तैयार | #बिहार के भागलपुर से प्यार की एक अनोखी कहानी सामने आई है। काम के सिलसिले में रूस गए राहुल यादव पर रूसी युवती जूली का दिल आ गया। राहुल के बिहार लौटने के बाद जूली उनसे दूर नहीं रह सकीं और अपने परिवार के साथ #भागलपुर पहुंच गईं। राहुल का घर भले ही एक साधारण झोपड़ी हो, लेकिन जूली को इसकी परवाह नहींवह उसी घर में खुशी-खुशी रहने को तैयार हैं। #Bhagalpur #BiharNews #RussianBride #ViralStory #julie #rahul #russianlove #indiarussia #lovestory #truelove
— TNP NEWS (@TNPNEWS1) October 14, 2026
अक्सर आपने लोगों को प्यार में कसमें वादें खाते हुए देखा होगा, लेकिन कुछ ही लोग इसे पूरा कर पाते हैं। लेकिन कहते है न जब प्यार सच्चा हो तो, लोग सरहद पार कर जाते है। कुछ ऐसी ही प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ये कहानी है बिहार के युवक के प्रेम में पड़ी रूस की एक लड़की की, जिसके प्यार में लड़की सात समंदर पार भारत लौट आई।
काम के सिलसिले में रूस गए थे राहुल यादव
जानकारी के मुताबिक, भागलपुर जिले के राजापुर गांव के रहने वाले राहुल यादव काम के सिलसिले में रूस गए थे। वहीं उनकी मुलाकात जूली से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय बाद राहुल भारत लौट आए, लेकिन दूरी के बावजूद दोनों का रिश्ता कायम रहा। दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहते थे और इसी चाहत ने उनके रिश्ते को आगे बढ़ाया।
छह महीने बाद परिवार के साथ बिहार पहुंचीं जूली
राहुल के भारत लौटने के करीब 6 महीने बाद जूली ने उनसे मिलने का फैसला किया। खास बात यह रही कि वह अकेले भारत नहीं आईं, बल्कि अपने परिवार के साथ बिहार पहुंचीं। उनका मकसद राहुल से मिलना और अपने रिश्ते को शादी तक पहुंचाना था। विदेश से अपने परिवार के साथ बिहार के एक गांव पहुंचने के जूली के फैसले ने इस प्रेम कहानी को खास बना दिया है। यह कदम दिखाता है कि वह राहुल के साथ अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं।
साधारण घर देखकर भी नहीं बदला जूली का फैसला
इस कहानी का सबसे भावुक पहलू राहुल और जूली के रहन-सहन में अंतर है। रिपोर्ट के अनुसार, राहुल का परिवार गांव में एक साधारण घर में रहता है, जिसकी छत फूस की बनी हुई है। राहुल की आर्थिक स्थिति और उनके घर की सादगी के बारे में जानने के बावजूद जूली ने उनके साथ रहने का फैसला नहीं बदला। उनके लिए घर की बनावट या आर्थिक स्थिति से ज्यादा राहुल के साथ रहना मायने रखता है। जूली के इस फैसले ने परिवार के लोगों का भी दिल जीत लिया।
नवंबर 2026 में हो सकती है शादी
जानकारी के अनुसार, दोनों के रिश्ते को देखते हुए परिवार के बड़े-बुजुर्ग भी उनकी शादी के लिए तैयार हो गए हैं। अब नवंबर 2026 में राहुल और जूली की शादी होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, शादी की निश्चित तारीख और तैयारियों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। राहुल और जूली की यह प्रेम कहानी लोगों का ध्यान खींच रही है। अलग-अलग देशों और संस्कृतियों से आने के बावजूद दोनों का एक-दूसरे को चुनना इस रिश्ते की सबसे खास बात है। अब सबकी नजरें उनकी शादी पर टिकी हैं।
Declaimer: टीएनपी न्यूज इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। यह खबर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर प्रदान की गई है।
ये भी पढ़ें: ठंड में भी स्किन रहेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, बस करें ये काम