Winter Skin Care: सर्दियों के मौैसम आते ही त्वजा में रूखापन और खुलजली की समस्या होने लगती है। साथ ही हमारे चेहरे पर भी ड्राई और सफेद परत दिखाई देती है। इसकी वजह सर्दियों में नमी की कमी भी हो सकती है। जिससे हमारी स्कीन ड्राई और बेजान हो जाती है। अगर आप भी सर्दियों के मौसम में अपनी स्कीन को मुलायम रखना चाहते है तो, आज से ही शुरू कर दें ये काम।
ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें
सर्दियों में गर्म पानी से नहाना काफी लोगों को पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते है कि गर्म पानी स्कीन की नेचुरल ऑयल कम करता है। इससे हमारी त्वचा काफी ड्राई हो जाती है। हालांकि गर्म पानी से नहाना गलत नहीं, बल्कि ज्यादा गर्म पानी में देर तक नहाने से बचाना चाहिए। साथ ही नहाने के बाद त्वचा को तौलिए से त्वचा को जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से सुखाएं। इससे आपकी स्कीन में नमी बरकरार रहेगी।
मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना न भूलें
वहीं त्वचा को रूखेपन से बचाने के लिए हमेशा मॉइस्चराइजर का इस्तेमान करने न भूलें। मॉइस्चराइजर से आपकी त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। अगर आपकी स्कीन ज्यादा ड्राई रहती है, तो गाढ़ा मॉइस्चराइजर का उपयोगी कर सकते है। वहीं चेहरे के साथ हाथों, पैरों, कोहनियों और घुटनों पर भी ध्यान जरूर ध्यान दें। अपने स्कीन के अनुसार ही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, जो आपकी त्वजा में जलन और खुजली जैसी समस्या न हो।
सही साबुन और स्क्रब का चुनाव करना बेहद जरूरी
सर्दियों में ठंडी हवाओं और कम नमी के कारण त्वचा रूखी, बेजान और संवेदनशील हो सकती है। ऐसे में त्वचा की देखभाल के लिए सही साबुन, क्लींजर और स्क्रब का चुनाव करना बेहद जरूरी है। कई बार तेज खुशबू वाले प्रोडक्ट और हार्श साबुन त्वचा की प्राकृतिक नमी को कम कर देते हैं, जिससे ड्राईनेस और जलन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए सर्दियों में माइल्ड, बिना खुशबू वाले क्लींजर का इस्तेमाल करें और बार-बार चेहरा धोने व रोज स्क्रब करने से बचें।
ठंड के मौसम में खानपान पर ध्यान दें
ठंड के मौसम में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पर्याप्त पानी की जरूरत बनी रहती है। ऐसे में दिनभर पानी पीते रहें और अपनी डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां, दालें और मेवे शामिल करें। पोषक तत्वों से भरपूर आहार त्वचा की सेहत बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, केवल पानी पीना रूखेपन से बचने के लिए पर्याप्त नहीं है। त्वचा को मुलायम रखने के लिए नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाना भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें: जिसे अपनों ने ठुकराया, उसी ने रच दिया इतिहास! Ruth John Paul की की दिल छू लेने वाली कहानी