गर्मियों के मौसम शुरू होते ही स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। क्योंकि तेज धूप, धूल-मिट्टी त्वचा पर सीधा असर डालते हैं। जिससे टैनिंग, पिंपल्स, सनबर्न और ड्रायनेस जैसी परेशानियां होने लगती जाती हैं। साथ ही रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलतियों की वजह से भी त्वचा को फायदा मिलने के बजाय नुकसान होने लगता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि गर्मियों में की जाने वाली वो कौन सी गलतियां हैं जिनका सीधा असर स्किन पर पड़ता है।

गर्मियों में सनस्क्रीन न लगाना

गर्मियों में लोग सनस्क्रीन न लगाके सबसे बड़ी गलती करते है। स्किन एक्सपर्ट की माने तो तेज धूप और यूवी किरणें त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। सनस्क्रीन न लगाने से त्वचा पर टैनिंग, सनबर्न और झुर्रियों की समस्या बढ़ सकती है।

पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना

गर्मियों में शरीर से पसीने के रूप में काफी पानी निकल जाता है। इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पिया जाए तो त्वचा डिहाइड्रेट हो सकती है। इससे स्किन बेजान नजर आने लगती है। हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा के लिए पर्याप्त पानी, नारियल पानी और फलों का सेवन करना जरूरी होता है।

बार-बार चेहरा धोने की आदत

गर्मी में पसीना आने की वजह से लोग कई बार-बार फेसवॉश से चेहरा धोने लगते हैं। बार-बार चेहरा धोने से त्वचा की नेचुरल नमी खत्म होने लगती है, जिससे स्किन ड्राई और सेंसिटिव हो सकती है। बेहतर है कि दिन में 2 से 3 बार ही माइल्ड फेसवॉश से चेहरा साफ किया जाए।

खान-पान में लापरवाही बरतना

गर्मियों में ज्यादा तला-भुना और जंक फूड खाने से भी त्वचा पर असर पड़ सकता है। जिससे मुंहासे और स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में हरी सब्जियां, फल, सलाद और विटामिन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए।

Writen By: Geeta Sharma