Father-Son Emotional Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। इसमें दिखाया गया है कि एक पिता अपने बच्चे की मुस्कान और आराम के लिए कोई भी कदम उठा सकता है। बता दें कि वीडियो में बच्चा MRI मशीन की तेज आवाज और डर से फूट-फूटकर रो रहा है, क्योंकि उसे डर था कि उसे अकेले मशीन में ले जाया जाएगा और उसके हाथ-पैर बांध दिए जाएंगे।

डरे बेटे के साथ बने साया, दिखी पिता की असली ममता

अपने बेटे को तकलीफ में देख पिता बुरी तरह भावुक हो गए और बिना देर किए जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया। वीडियो में पिता सबसे पहले बेटे को MRI बेड पर लेटाते हैं, फिर खुद उसके साथ लेट जाते हैं। उसने बेटे को सीने से लगा कर कसकर बाहों में भर लिया और दोनों साथ में मशीन के अंदर गए। पूरी प्रक्रिया के दौरान पिता बेटे को सहलाते रहे और यकीन दिलाते रहे कि वह उसके साथ हैं। कुछ ही पलों में डरता हुआ बच्चा शांत हो गया। नेटिज़न्स कह रहे हैं कि दुनिया के लिए वह सिर्फ पिता हो सकते हैं, लेकिन उस बच्चे के लिए उस समय वह पूरी दुनिया थे।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by memexsport.in (@memexsport.in)

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिज़न्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है। TNP NEWS इस वीडियो में किए गए किसी भी दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता।

Written By - Namita Verma