भारतीय बाजार में Vinfast अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV Limo Green को लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि वह भारतीय बाजार में अपने प्रोडक्ट लाइन को बढ़ाना चाहती है और अब यह नई गाड़ी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। बता दें कि कंपनी ने अभी तक  SUV सेगमेंट में ही थी, लेकिन अब Limo Green के आने से कंपनी MPV सेगमेंट में भी अपनी जगह बनाएगी। ये गाड़ी उन लोगों के लिए सोच के बनाई जा रही है ये जिनको बड़ी फैमिली कार चाहिए, और वे इलेक्ट्रिक विकल्प चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक इस MPV का मुकाबला Kia Carens Clavis EV जैसी गाड़ियों से होगा।

जानिए डिजाइन के बारे में

डिजाइन के बारे में कहा जा रहा है कि Limo Green का लुक काफी मॉडर्न और स्लीक हो सकता है। इसमें Vinfast की खास डिजाइन स्टाइल देखने को मिलती है, लेकिन यह उनके पुराने मॉडल से थोड़ा अलग और नया होगा। इसकी लंबाई 4740mm और व्हीलबेस 2840mm है, जिससे इसमें अच्छा स्पेस मिलने की उम्मीद है।

दमदार बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

Vinfast Limo Green में बैटरी पैक दिया जा सकता है। कंपनी का दवा है कि इस बैटरी की एक चार्ज से लबी दूरी तय की जा सकेगी। जानकारी के मुताबिक यह गाड़ी लगभग 450 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है, जो रोजाना और लंबी जर्नी दोनों के लिए सही है, कहा जा रहा है कि इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा, जो लगभग 200bhp की पावर देगा। ये पावर एक 7-सीटर गाड़ी के लिए काफी मानी जाती है और इससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी स्मूथ रहेगा। चार्जिंग की बात की जाएं तो इसमें 11kW AC चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, यह 80kW DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी, जिससे यह गाड़ी सिर्फ 30 मिनट में 10 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

एडवांस फीचर्स के बारे में

कंपनी के मुताबिक इस गाड़ी में काफी एडवांस फीचर्स मिल सकती है। कहा जा रहा है कि इसमें इसमें 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा, वहीं, इसमें ज्यादातर कंट्रोल डिजिटल होंगे। इसके अलावा इसमें कई स्मार्ट और कनेक्टेड फीचर्स दिए जा सकते है, जिससे ड्राइविंग और भी आसान और मजेदार हो जाएगी।

संभावित कीमत

कीमत की बात करें तो Vinfast Limo Green की शुरुआती कीमत करीब 16 से 17 लाख रुपये एक्स शो रूम हो सकता है। अगर कंपनी इसे इस कीमत पर लॉन्च करती है, तो यह भारतीय बाजार में एक मजबूत विकल्प बन सकती है।

 

  Written By Toshi Shah