Social Media Viral Video: सोशल मीडिया की अतरंगी दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता! प्यार में लोग क्या-क्या नहीं करते, लेकिन जब बात आंटी और यंग लड़के की शादी की हो, तो भला इंटरनेट पर हलचल कैसे न हो? हाल ही में एक्स (Twitter) पर एक ऐसा ही वीडियो गर्दा उड़ा रहा है, जिसने नेटिजन्स को चकित कर दिया है।
मामला एक 50 साल की आंटी और 22 साल के नौजवान लड़के का है। आंटी जी का दिल 28 साल छोटे लड़के पर इस कदर आया कि दोनों ने सारे सामाजिक बंधनों को दरकिनार कर एक-दूसरे से शादी ही रचा ली ।
प्यार की कोई उम्र नहीं होती!
महज 14 सेकंड की इस वायरल क्लिप में आंटी बेहद बेबाकी से अपने दिल की बात कहती नजर आ रही हैं। जब वहां खड़े एक शख्स ने अचरज में पड़कर सवाल दागा कि आखिर आपने ऐसा क्यों किया?, तो आंटी ने भी बिना किसी झिझक के मुस्कुराते हुए करारा जवाब दिया कि इनकी उम्र 22 साल है और मेरी 50 साल। हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे, इसलिए शादी कर ली। वैसे भी, सच्चा प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती ।
यूजर्स ने मजे लेकर किए तीखे कमेंट्स
यह अनोखा वीडियो Sunny Shukla नाम के यूजर ने 'X' (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है, जिसके बाद से ही कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। लोग अपनी हंसी और अचरज पर काबू नहीं पा पा रहे हैं, कबीर सिंह नाम के एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि लड़के को बेवकूफ बना दिया बुढ़िया ने! अंकित यादव ने अपना माथा पकड़ते हुए कहा कि अरे, और क्या-क्या देखना पड़ेगा भाई! कुछ बचा है क्या देखने को? वहीं सुमित यादव ने आजकल के दौर पर कमेंट करते हुए लिखा कि आजकल लोग शादी में उम्र नहीं देख रहे, सब प्यार-मोहब्बत में बिल्कुल पागल हो चुके हैं।
Viral Video : उम्र हारी, प्यार जीता! 50 की आंटी की Love Story#ViralVideo #LoveStory #ViralWedding #TrueLove #SocialMedia #Trending #TNPNews pic.twitter.com/jGPra90mpE
— TNP NEWS (@TNPNEWS1) August 8, 2026
उम्र के फासले को ठेंगा दिखाने वाली यह अनोखी लव स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। लोग इसे हंसते-हंसाते एक-दूसरे को शेयर कर रहे हैं।
(नोट: वायरल हो रहे इस वीडियो की प्रामाणिकता और सत्यता की पुष्टि TNP News नहीं करता है।)
और पढे़ं: सरकारी स्कूल के मिड-डे मील की खुली पोल, पानी वाली सब्जी और सूखी रोटियों का VIDEO वायरल
Written by Shailesh Yadav