UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलाव किए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सूबे के सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों और विभिन्न मोर्चों के नए प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। संगठन को मजबूती देने और चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने के लिए पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों, महामंत्रियों और उपाध्यक्षों को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी ने क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को धार देने के लिए प्रदेश महामंत्रियों और उपाध्यक्षों पर दांव लगाया है.
पश्चिम क्षेत्र: रामप्रताप सिंह चौहान (प्रदेश महामंत्री)
ब्रज क्षेत्र: गीता शाक्य (प्रदेश महामंत्री)
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र: शंकर लाल लोधी (प्रदेश महामंत्री)
अवध क्षेत्र: दिलीप पटेल (प्रदेश महामंत्री)
काशी क्षेत्र: रमेश सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष)
गोरखपुर क्षेत्र: अभिजात मिश्रा (प्रदेश महामंत्री)
युवा और महिला मोर्चा में भी नई नियुक्तियां
विभिन्न वर्गों को साधने के लिए बीजेपी ने मोर्चों के प्रभारियों का भी ऐलान किया है। प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, संजय राय को पिछड़ा मोर्चा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह को अनुसूचित जाति मोर्चा, कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा, डॉ. प्रियंका रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और देवेश कोरी को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही शंकर गिरी को भी प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गोविंद नारायण शुक्ला बने मुख्यालय प्रभारी
संगठन की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए लखनऊ स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय का प्रभार एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला को सौंपा गया है। उन्हें मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है।
मीडिया और विशेष अभियानों के लिए भी तय किए नाम
पार्टी ने अभियानों और मीडिया प्रबंधन के लिए भी जिम्मेदारियां तय कर दी हैं:
मीडिया प्रभारी: यतेंद्र शर्मा
विस्तारक योजना (प्रदेश उपाध्यक्ष): ब्रज बहादुर
'मन की बात' कार्यक्रम: अर्चना मिश्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष) और राहुल वाल्मीकि (प्रदेश मंत्री)
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/wqhgwOdTZv
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) August 8, 2026
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि पंकज चौधरी की इस नई टीम के जरिए बीजेपी ने क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की है, जो 2027 के चुनावी समर में बेहद निर्णायक साबित हो सकती है।
और पढ़ें: PDA में 'पंडित' की एंट्री से गरमाई यूपी की सियासत, मायावती बोलीं- 'सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है'
Written by Shailesh Yadav