सोशल मीडिया की दुनिया में शादियों से जुड़े वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन की खास परफॉर्मेंस चर्चा में आ जाती है तो कभी शादी समारोह में हुई कोई मजेदार घटना इंटरनेट पर छा जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स का अनोखा अंदाज देखकर लोग हैरान भी हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं।
शादी का वीडियो वायरल
वीडियो में शादी समारोह का माहौल नजर आता है, जहां स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन मौजूद हैं और रिश्तेदार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। तभी एक अंकल जी वहां पहुंचते हैं, लेकिन उनका पहनावा सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। वह सामान्य कपड़ों की जगह सिर्फ कच्छा और बनियान पहनकर ही स्टेज पर आ जाते हैं।
Wtaf??pic.twitter.com/suMgBH6e5Q
— rareindianclips (@rareindianclips) July 15, 2026
डांस देखकर हुए लोग हैरान
इसके बाद वह स्टेज पर ही अपने खास अंदाज में डांस करना शुरू कर देते हैं। उनका आत्मविश्वास और मस्ती भरा अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी चौंक जाते हैं। खास बात यह है कि उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए 100-100 रुपये भी भेंट किए, बिल्कुल बाकी रिश्तेदारों की तरह। उनकी यही अनोखी एंट्री और बेफिक्र अंदाज कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंचा, लोगों ने इसे तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया।
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने इस घटना को मजेदार बताते हुए हंसी वाले कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, "गरीब की शादी हो और थोड़ा मनोरंजन न हो, ऐसा कैसे हो सकता है।" वहीं कुछ लोगों ने इसे बिहार की शादियों की मस्ती से जोड़ते हुए मजाकिया प्रतिक्रियाएं दीं।
Written By Toshi Shah