Aaj Ka Rashifal 16 March 2026 : आज ग्रहों की स्थिति काफी रोचक है। चंद्रदेव दिन की शुरुआत मकर राशि (अनुशासन की राशि) में करेंगे और शाम को कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां उनकी युति मंगल, राहु और वक्री बुध के साथ होगी। यह जमावड़ा सामाजिक जीवन में अचानक बड़े बदलाव या तकनीकी अड़चनें ला सकता है। सूर्य, शुक्र और शनि मीन राशि में बैठकर हमें आध्यात्मिक अनुशासन और खर्चों पर नियंत्रण की सलाह दे रही है। जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। खुद के भीतर झांकने और पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का समय है। आज चंद्रदेव आपके दसवें घर (कर्म भाव) में हैं, जिससे आपका पूरा फोकस करियर पर रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ और निजी शांति के बीच थोड़ी खींचतान हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला के रहेगा। मेहनत का फल मिलने के साथ सामाजिक और आर्थिक लाभ के योग हैं। सूर्यदेव का ग्यारहवें भाव में आना आपके पुराने संघर्षों का मीठा फल दिलाएगा और बड़े लोगों से सहयोग मिलेगा। कामकाज में वक्री बुध और राहु के कारण अचानक बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए दफ्तर में बहस से बचें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला के रहेगा। करियर में नई पहचान मिलेगी और समझदारी से बड़े फैसले लिए जा सकेंगे। दसवें भाव में सूर्य का गोचर आपके पेशेवर जीवन के लिए वरदान जैसा है, आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। आध्यात्मिक शांति और भाग्य का साथ आपको नई दिशा दिखाएगा। भाग्य भाव में सूर्य का आना आपके रुके हुए कामों को गति देगा। आठवें भाव के ग्रहों के कारण मन में अचानक बेचैनी या तनाव हो सकता है, लेकिन चंद्रदेव आपके रिश्तों में बैलेंस बनाए रखेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। मानसिक बदलाव और उलझते रिश्तों को संभालने पर ध्यान दें। सूर्य का आठवें भाव में गोचर गहरे बदलाव और अचानक धन लाभ के संकेत दे रहा है। सातवें भाव के राहु-मंगल पार्टनरशिप या जीवनसाथी के साथ तीखी बहस करा सकते हैं, इसलिए शांत रहना ही आपकी जीत है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। पार्टनरशिप्स को मजबूत करने और करियर के उतार-चढ़ाव को संभालने का समय है। सूर्य का सातवें भाव में आना आपके रिश्तों और बिजनेस समझौतों में स्पष्टता लाएगा। छठे भाव के ग्रहों के कारण ऑफिस की राजनीति या तकनीकी गलतियां परेशान कर सकती हैं, हर फाइल दोबारा जांचें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। सेवा भाव, अच्छी सेहत और अपने घर-परिवार को स्थिर बनाने पर ध्यान दें। छठे भाव में सूर्य का गोचर विरोधियों पर जीत और पुरानी बीमारियों से लड़ने की शक्ति देगा। पांचवें भाव के ग्रहों के कारण शिक्षा या प्रेम संबंधों में उथल-पुथल हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। क्रिएटिव विचारों का स्वागत करें और पारिवारिक शांति के लिए प्रयास करें। पांचवें भाव में सूर्य का गोचर आपके भीतर नई ऊर्जा और क्रिएटिविटी भरेगा। चौथे भाव के ग्रहों के कारण घर में थोड़ी गर्माहट या संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों ठिकठार रहेगा। पारिवारिक सुख और अपनी आर्थिक नींव को मजबूत करने पर जोर दें। चौथे भाव में सूर्य का गोचर घर में खुशियां और अपनापन लाएगा, लेकिन तीसरे भाव के ग्रहों के कारण बातचीत में कड़वाहट आ सकती है। दूसरे भाव के चंद्रदेव आपकी वाणी को संतुलित रखेंगे और धन के मामलों में व्यावहारिक बनाएंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सही रहेगा। साहस में वृद्धि होगी, लेकिन बातचीत और निवेश में सावधानी जरूरी है। तीसरे भाव में सूर्य का आना आपके आत्मविश्वास और नेटवर्किंग को मजबूत करेगा। आपकी अपनी राशि में चंद्रमा का होना आपको भावनात्मक मजबूती और अनुशासन देगा। दूसरे भाव के ग्रहों के कारण परिवार में बातचीत के दौरान कड़वाहट से बचें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला के रहेगा। ऊर्जा को मैनेज करें और अपने बजट को सुधारने पर ध्यान दें। सूर्य का दूसरे भाव में गोचर धन जमा करने और आय के नए रास्ते खोलने में मदद करेगा। आपकी अपनी राशि में मंगल-राहु की मौजूदगी आपको जल्दबाजी में फैसले लेने के लिए उकसा सकती है, इससे बचें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आत्मविश्वास के नए दौर की शुरुआत हो रही है, अपनी पहचान को नई दिशा दें। सूर्यदेव आपकी अपनी राशि में आ चुके हैं, जो आपको ऊर्जा और अथॉरिटी देंगे। शुक्र के साथ होने से आपका आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन शनिदेव आपको अनुशासन में रहने की चेतावनी दे रहे हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि TNP News  किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।  

Written By Toshi Shah