भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में प्रीमियम स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए Keeway India ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Hypevolt-R भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये तय की है। यह स्कूटर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो दमदार प्रदर्शन, लंबी ड्राइविंग रेंज और आधुनिक तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक वाहन चाहते हैं। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और इच्छुक ग्राहक 5,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे रिजर्व कर सकते हैं।

आकर्षक और स्पोर्टी डिजाइन

Keeway Hypevolt-R का डिजाइन आधुनिक और प्रीमियम लुक के साथ पेश किया गया है। इसमें LED लाइटिंग सेटअप, 5-इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे Crystal White और Platinum Grey जैसे दो रंगों में उपलब्ध कराया है। इसका स्टाइलिश लुक खासकर युवाओं को आकर्षित करने की क्षमता रखता है।

दमदार मोटर और शानदार परफॉर्मेंस

स्कूटर में 5kWh क्षमता का डुअल रिमूवेबल बैटरी पैक लगाया गया है, जिसे मिड-माउंटेड परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर से जोड़ा गया है। यह मोटर 12kW की पीक पावर देने में सक्षम है। कंपनी के अनुसार, Hypevolt-R केवल 2.3 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार हासिल कर सकता है, जबकि इसकी अधिकतम गति 115 किमी /घंटा है। बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसमें Eco, Normal और Sportतीन राइडिंग मोड दिए गए हैं।

एक चार्ज में 180KM तक की रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी रेंज है। कंपनी का दावा है कि यह IDC प्रमाणित 180 किलोमीटर तक की दूरी एक बार फुल चार्ज होने पर तय कर सकता है। बैटरी को स्कूटर के अंदर या बाहर दोनों जगह आसानी से चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग तकनीक की मदद से बैटरी लगभग 3 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है, जिससे रोजमर्रा के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा भी सुविधाजनक बनती है।

एडवांस सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स

Keeway Hypevolt-R में कई आधुनिक सेफ्टी और कनेक्टेड फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance System), ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, ड्यूल-चैनल ABS, USB चार्जिंग पोर्ट और 14-इंच के बड़े व्हील्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स स्कूटर को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और तकनीकी रूप से उन्नत बनाते हैं।

किन स्कूटरों से होगा मुकाबला?

भारतीय बाजार में Keeway Hypevolt-R का मुकाबला Ather 450 Apex, TVS X और अन्य प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा। लंबी रेंज, तेज स्पीड और आधुनिक फीचर्स के साथ कंपनी ने प्रीमियम ई-स्कूटर सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश की है। अब यह देखना होगा कि भारतीय ग्राहक इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को किस तरह का प्रतिसाद देते हैं।

 

 

 

 

 

Written By Toshi Shah