टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी बड़ी क्रेन, घायलों की संख्या बढ़कर 10 पहुंची हरियाणा में BJP का Gen-Z कनेक्ट, CM सैनी आज युवा उद्यमियों से करेंगे सीधा संवाद बीएनपी नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी सोरेन सरकार को बड़ा झटका! JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक CM रेखा ने दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी किया, मनोहर लाल-आशीष सूद भी रहे मौजूद वंदे मातरम्र पर अमित शाह का बयान लखनऊ में डबल मर्डर की वारदात सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में थे बंद, 84 के सिख दंगों में थे दोषी दिल्ली में CM ने किया जन कौशल केंद्र और स्वास्थ केंद्र का उद्धघाटन
बिजनेस

ये नई इलेक्ट्रिक बाइक बनी चर्चा का विषय, कीमत और फीचर हैरान कर देने वाला

Electric Bike: देसी कंपनी एवोर ने EX इलेक्ट्रिक बाइक भारत में की लॉन्च। 260 किमी रेंज और 114 किमी/घंटा स्पीड के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स। जानिए कीमत और पूरी जानकारी।

ये नई इलेक्ट्रिक बाइक बनी चर्चा का विषय, कीमत और फीचर हैरान कर देने वाला
Electric Bike

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार लगातार तेजी से बढ़ रहा है। खासतौर पर इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर की मांग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए गुजरात की घरेलू ईवी निर्माता कंपनी Avore ने भारतीय बाजार में अपनी नई Avore EX इलेक्ट्रिक बाइक सीरीज पेश कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक शानदार रेंज, बेहतर परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स के साथ ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प साबित होगी।

कितनी है शुरुआती कीमत?

Avore EX सीरीज को किफायती कीमत में प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसका शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 1.25 लाख रुपये रखा गया है, लेकिन यह ऑफर केवल पहले 10,000 ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध रहेगा। इसके बाद बेस मॉडल की कीमत बढ़कर 1.35 लाख रुपये हो जाएगी। कंपनी ने इस सीरीज को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। EX1 की शुरुआती कीमत 1.25 लाख रुपये, EX2 की कीमत 1.49 लाख रुपये और सबसे प्रीमियम EX2S वेरिएंट की कीमत 1.69 लाख रुपये तय की गई है। इच्छुक ग्राहक मात्र 799 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

जानिए बैटरी और रेंज

बाइक की सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी लंबी ड्राइविंग रेंज है। बेस वेरिएंट EX1 में 3.24 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 160 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। वहीं EX2 और EX2S में 5 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के अनुसार, टॉप वेरिएंट EX2S एक बार चार्ज होने पर 260 किलोमीटर तक की प्रमाणित रेंज देने में सक्षम है। चार्जिंग को आसान बनाने के लिए इसमें इन-बिल्ट चार्जर दिया गया है, जिससे बैटरी को 20% से 80% तक केवल 2 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

परफॉर्मेंस भी है दमदार

अगर परफॉर्मेंस की बात करें तो यह बाइक स्पीड के मामले में भी प्रभावशाली है। EX1 और EX2 में 10.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो करीब 10 bhp की पावर जनरेट करती है। यह बाइक 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.2 सेकंड में पकड़ लेती है, जबकि इसकी अधिकतम स्पीड 100 किमी/घंटा है। दूसरी ओर, EX2S वेरिएंट में 14 bhp की अधिक शक्तिशाली मोटर दी गई है। यह मॉडल केवल 2.8 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड हासिल कर लेता है और इसकी टॉप स्पीड 114 किमी/घंटा बताई गई है। इसके अलावा राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें 6 अलग-अलग राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं।

 

ये भी पढ़ें- Honda की ये Electric Scooter ने बड़ी स्टोरेज के साथ लिया शानदार एंट्री, जानिए स्मार्ट फीचर्स और कीमत

आधुनिक फीचर्स की भरमार

Avore EX  सीरीज को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। बाइक में 7-इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जिसमें AI सपोर्ट, 4G सिम, ब्लूटूथ, वाई-फाई और GPS नेविगेशन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

 

 

 

Written By Toshi Shah  

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो