स्वीडन की एक जेल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि जेल के अंदर कैदियों के कमरे कितने शानदार और आरामदायक हैं। लोग देखकर हैरान हैं कि क्या यह जेल है या कोई 5-सितारा होटल।
कैदियों के कमरे की शानदार सुविधाएं
वीडियो में कैदियों के कमरे साफ-सुथरे, अच्छी रोशनी वाले और बड़े-बड़े दिख रहे हैं। हर कमरे में निजी बाथरूम, आरामदायक बिस्तर और कभी-कभी टेलीविजन जैसी सुविधाएं भी हैं। यह देखकर लोगों का कहना है कि यहाँ सजा मिलने के बजाय रहना मजेदार लगता है।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने लिखा कि यह जेल नहीं बल्कि एक लक्ज़री होटल जैसा है। वहीं कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यहाँ सजा नहीं, मजा मिल रहा है। यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है और लोगों की सोच बदल रही है कि जेल का अनुभव कैसा हो सकता है।
View this post on Instagram
क्यो है स्वीडन की जेल खास ?
स्वीडन की जेलों में कैदियों को सुधारने और उन्हें समाज के लिए तैयार करने पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। इसलिए यहाँ की जेलों में सख्त सजा के बजाय सुविधाएं दी जाती हैं। इस नीति का मकसद है कि कैदी अपराध छोड़कर जीवन को सुधारें और समाज में वापस लौटें।
वीडियो की लोकप्रियता
वीडियो के वायरल होने से यह स्पष्ट हो गया कि लोग अद्भुत और अनोखी चीजों को देखकर लोग जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। स्वीडन जेल की इस तरह की व्यवस्था ने साबित कर दिया कि कैदियों के लिए बेहतर वातावरण और सम्मानजनक जीवन भी सुधार में मदद कर सकता है।
Written by: Anushka sagar