क्या आपने कभी सोचा है कि हमारी पृथ्वी की सतह के कई सौ फीट नीचे एक पूरी अलग दुनिया मौजूद हो सकती है? ऐसी जगह जहां न सूरज की रोशनी पहुंचती है, न बाहर की आवाज़ें, केवल शांति और रहस्य ही रह जाते हैं। चीन के चोंगकिंग में एक ऐसा अद्भुत स्थान है, जिसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। यह सिर्फ गड्ढा नहीं, बल्कि प्रकृति का एक अद्भुत चमत्कार है, जिसमें अपने जंगल, अपनी धुंध और अपने जीव-जंतु हैं।

स्वर्ग के दरवाजे की कहानी

चीन के पहाड़ों के बीच स्थित शियाओझाई तियानकांग (Xiaozhai Tiankeng) को स्थानीय लोग 'आसमानी गड्ढा' या 'स्वर्ग का दरवाजा' कहते हैं। यह दुनिया का सबसे गहरा सिंकहोल है, जिसकी गहराई लगभग 662 मीटर है। कल्पना कीजिए, इसमें अमेरिका के प्रसिद्ध एम्पायर स्टेट बिल्डिंग जैसी इमारत भी पूरी तरह समा सकती है, और जगह अभी भी बचती है। इस अद्भुत गड्ढे तक पहुँचने के लिए लगभग 2,800 सीढ़ियाँ उतरनी होती हैं, जहाँ हर कदम पर धुंध और रहस्य आपका स्वागत करते हैं।

Image

पाताल का अपना जंगल और जीवन

जैसे-जैसे आप गहराई में उतरते हैं, वातावरण पूरी तरह बदल जाता है। यह गड्ढा बाहरी दुनिया से अलग, अपनी छोटी पर पूर्ण जीवन प्रणाली का घर है। यहां 1,200 से अधिक पौधों की प्रजातियां मौजूद हैं, जिनमें प्राचीन जिन्कगो के पेड़ भी शामिल हैं। सिर्फ पेड़ ही नहीं, बल्कि दुर्लभ जानवर भी यहां निवास करते हैं, जैसे क्लाउडेड लेपर्ड और विशाल सैलामैंडर, जो इंसानी आंखों से वर्षों से अनछुए हैं। सबसे अनोखी बात यह है कि इस गड्ढे में अपना मौसम होता है। अक्सर अपने आप बादल बन जाते हैं और हल्की धुंध छा जाती है, जैसे यह गड्ढा दुनिया के नक्शे से बिल्कुल अलग हो।

World's biggest sinkhole a sight to be-hole-d - China.org.cn

प्राकृतिक चमत्कार चौंकाने वाले

दक्षिण चीन का यह इलाका अपनी अनूठी भौगोलिक संरचना के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन शियाओझाई तियानकांग का अनुभव अलग ही स्तर का है। यहाँ जमीन के नीचे नदियाँ बहती हैं, झरने गिरते हैं और हर दृश्य आपको एक प्राचीन दुनिया में ले जाता है। रोमांच प्रेमियों के लिए यह जगह किसी सपने से कम नहीं। 3–4 घंटे की कठिन चढ़ाई के बाद जब आप इसके तल तक पहुँचते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे समय की यात्रा करके आप लाखों साल पीछे लौट आए हों।

World's largest sinkhole showcases the power and beauty of nature -  Earth.com

 Written By Toshi Shah