देश की टू-व्हीलर फेमश कंपनी बजाज ऑटो एक बार फिर नई बाइक के साथ बाजार में आने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी अपनी नई बाइक Bajaj Pulsar NS400Z का नया 350cc वर्जन जल्द लॉन्च रहेगी। बता दें कि कंपनी ने अपनी तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह बाइक शोरूम तक पहुंचने लगी है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है।
भारतीय टैक्स नियम के हिसाब से कंपनी ने किया है काम
जानकारी के मुताबिक कंपनी इस नए वर्जन को खासतौर पर भारतीय टैक्स नियमों को ध्यान में रखते हुए तैयार की है। सरकार के नियमों के अनुसार 350cc से ज्यादा इंजन वाली बाइक्स पर ज्यादा टैक्स लगता है, जबकि 350cc से कम इंजन पर कम टैक्स देना होता है, जिसके वजह से कंपनी कंपनी ने इंजन को थोड़ा छोटा कर दिया है।
जानिए इंजन के बारे में
बताया जा रहा है कि कंपनी नई Bajaj Pulsar NS400Z में अब 349.13cc का इंजन देगी, जबकि पहले 373cc देती थी। इस बदलाव के कारण कंपनी को कम टैक्स देनी होगी। जिससे ग्राहकों को भी फायदा होगा, क्योंकि बाइक की कीमत कम हो सकती है। हालांकि इंजन छोटा होने की वजह से इसकी पावर में हल्की कमी आएंगीय़ अब यह बाइक 40.6 PS की पावर और 33.2 Nm का टॉर्क देगी, जबकि पुराने मॉडल में 43 PS पावर और 35 Nm टॉर्क मिलता था। बता दें की पुराने और नए वर्जन में ज्यादा बदलाव नही हुआ है, लेकिन परफॉर्मेंस में थोड़ा बदलाव जरूर महसूस हो सकता है। इसके बावजूद यह बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिपर क्लच और इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल जैसे फीचर्स के साथ आती है।
जानें डिजाइन और फीचर्स
डिजाइन की बात करे तो कंपनी ने नई Pulsar NS400Z के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं की है। बता दें कि इसका लुक, कलर ऑप्शन और ओवरऑल स्टाइल कंपनी ने पहले जैसे ही रखी है। सिर्फ एक छोटा बदलाव यह है कि अब इंजन पर 373cc की जगह कोई मार्किंग नहीं होगी, जिससे नए वर्जन को पहचाना जा सकता है। वहीं, फीचर्स की बात करें तो इसमें पहले जैसे ही कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। इसमें 43mm USD फ्रंट फोर्क्स, डुअल चैनल ABS, बड़े डिस्क ब्रेक और चौड़े टायर दिए जाएंगे, इसके अलावा प्रोजेक्टर हेडलाइट, एडजस्टेबल लीवर और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा भी दी गई है।
कब तक होगा लॉन्च?
कंपनी ने अभी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन जिस तरह से बाइक शोरूम तक पहुंच रही है, उससे यह साफ है कि इसे जल्द ही बाजार में उतारा जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि यह बाइक अपने सेगमेंट में अच्छी पकड़ बना सकती है।
Written By Toshi Shah