jharkhand Liquor Revenue News: झारखंड के आबकारी विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मिली जानकारी के मुताबकि फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू जुटाया है। विभाग ने इस दौरान 4013 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन किया है। जो पहले के मुकाबले 2700 करोड़ रुपये के आंकड़े से काफी ज्यादा है।

इस उपलब्धि को क्यों माना जा रहा खास?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया जा रहा है। क्योंकि इससे विभाग कि बेहतर कामकाज, सख्त निगरानी और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था को दर्शाती है।

अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई का असर

रेवेन्यू बढ़ने की वजह अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई को माना जा रहा है। बता दें कि अवैध बिक्री और ट्रांसपोर्ट पर कड़ी निगरानी रखी गई। इसके साथ ही लगातार छापेमारी और कई अभियान चलाए गए। जिससे रेवेन्यू का नुकसान काफी हद तक रुक गया।

टेक्नोलॉजी के वजह से मिली कामयाबी

इस सफलता में डिजिटल सिस्टम का भी बड़ा योगदान रहा है। शराब के उत्पादन से लेकर दुकानों तक उसकी पूरी ट्रैकिंग की जा रही है। यहां तक सप्लाई का पूरा सिस्टम समझने में काफी आसान हो गया है।

नई आबकारी नीति का दिखा कमाल

बताया जा रहा सरकार की नई आबकारी नीति के वजह से कलेक्शन बढ़ा है। जैसे-

1.लाइसेंस फीस और शुल्क में बदलाव

2. दुकानें देने की प्रक्रिया ज्यादा साफ और खुली हो गई है

3. इससे ज्यादा लोगों की भागीदारी बढ़ी

4. इन बदलाव के चलते रेवेन्यू में और तेजी आई

वहीं विभाग का कहना है कि इस रिकॉर्ड कलेक्शन से राज्य के विकास और योजनाओं में पैसै लगाया जाएगा। साथ ही अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले टाइम में यह ग्रोथ जारी रहेगी।

 Written By: Geeta Sharma