ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें हमारी आंखों और दिमाग दोनों को भ्रमित कर देती हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं, जिन्हें देखकर लोग उलझन में पड़ जाते हैं, उन्हें समझ ही नहीं आता कि तस्वीर में असल में क्या छिपा है। यही वजह है कि इनसे जुड़े सवालों का सही जवाब बहुत कम लोग दे पाते हैं।
तेज दिमाग वालों को देती है चुनौती
इन दिनों एक ऐसी ही दिलचस्प तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। आपको इस तस्वीर को ध्यान से देखना है और बताना है कि इसमें आइसक्रीम कहां छिपी हुई है। पहली नजर में यह तस्वीर सामान्य लगती है, लेकिन असल में यह एक बेहतरीन ऑप्टिकल इल्यूजन है, जो तेज दिमाग वालों को भी चुनौती दे सकती है।
इस तस्वीर में खोजिएं आइसक्रीम
आपको कुछ सेकंड का समय दिया गया है—अपनी नजर को पूरे चित्र पर घुमाइए और छिपी हुई आइसक्रीम को ढूंढने की कोशिश कीजिए। कहा जाता है कि जो लोग इसे जल्दी ढूंढ लेते हैं, उनकी ऑब्जर्वेशन स्किल और दिमाग काफी तेज होता है।

दिमाग की कराती है एक्सरसाइज
ऐसी तस्वीरों की खास बात यह होती है कि जवाब हमारे सामने ही होता है, लेकिन फिर भी हमें दिखाई नहीं देता। यही कारण है कि लोग इन्हें सुलझाने में कन्फ्यूज हो जाते हैं। हालांकि, ये दिमाग की अच्छी एक्सरसाइज भी कराती हैं और आपकी सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाती हैं।
यहां है आइसक्रीम
अगर आप अब तक आइसक्रीम नहीं ढूंढ पाए हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है—अंत में दिए गए संकेत (काले घेरे) में आप इसका सही जवाब देख सकते हैं।

Written By Toshi Shah