बाजार में KTM ने अपनी नई 2026 KTM 890 Adventure R Rally को पेश किया है, बताया जा रहा है कि ये एक लिमिटेड एडिशन बाइक है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो ऑफ-रोड राइडिंग और एडवेंचर का शौक रखते हैं। यह बाइक KTM के डकार रेसिंग एक्सपीरियंस से इंस्पायर्ड है, इसलिए इसमें रैली स्टाइल डिजाइन और परफॉर्मेंस का खास ध्यान रखा गया है। कंपनी का कहना है कि दुनियाभर में इसकी सिर्फ 700 यूनिट्स बनाई जाएंगी, जिससे यह और भी खास और एक्सक्लूसिव बन जाती है।
जानिए इंजन और परफॉर्मेंस के बारे में
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो KTM 890 Adventure R Rally में 889cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 106 हॉर्सपावर और 100Nm का टॉर्क देता है। बता दें कि ऑफ-रोड के साथ-साथ हाईवे के लिए ये इंजन काफी पावरफुल है, जो शानदार शानदार प्रदर्शन देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ क्विकशिफ्टर Plus दिया गया है, जिससे गियर बदलना आसान और स्मूद हो जाता है। इसके अलावा, इसमें रैली मोड, एडजस्टेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS और मोटर स्लिप रेगुलेशन जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स राइडिंग को ज्यादा सुरक्षित और कंट्रोल में रखते हैं।
जानें फीचर्स और टेक्नोलॉजी के बारे में
बता दें कि KTM ने इस बाइक में कई प्रीमियम और एडवांस फीचर्स दिए हैं। इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो नेविगेशन, कॉल और म्यूजिक जैसी जानकारी दिखाता है। इसके साथ KTM कनेक्टिविटी यूनिट भी दी गई है। इस लिमिटेड एडिशन में कार्बन फाइबर पार्ट्स, अक्रापोविक एग्जॉस्ट, रैली सीट और स्पेशल फुटपेग्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। KTM 890 Adventure R Rally की कीमत लगभग 19,299 पाउंड (करीब 24.28 लाख रुपये) से शुरू होती है। अगर डिलीवरी की बात करें तो कहा जा रहा है कि अप्रैल 2026 से शुरू हो सकती है।
Written By Toshi Shah