अगर आप नौकरी के साथ-साथ डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। IIT कानपुर ने कामकाजी लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बिजनेस एनालिटिक्स के लिए एडवांस्ड डेटा साइंस और मशीन लर्निंग का छह महीने का ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है।
इस बैच की शुरुआत 3 अक्टूबर 2026 से होगी। यह कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन संचालित होगा, जिससे देश के किसी भी हिस्से में रहने वाले प्रोफेशनल्स अपनी नौकरी जारी रखते हुए इसमें हिस्सा ले सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को AI, मशीन लर्निंग और बिजनेस एनालिटिक्स से जुड़ी व्यावहारिक समझ और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्किल्स प्रदान करना है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त हों। वहीं, जिन अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव है, वे 40 प्रतिशत अंकों के साथ भी आवेदन के पात्र होंगे।
यह भी पढ़ें : NICL Assistant Recruitment 2026: 500 पदों पर निकली भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन; जानें योग्यता, परीक्षा और सैलरी
पढ़ाई का तरीका
छह महीने की अवधि वाले इस कोर्स में कुल 60 घंटे की पढ़ाई कराई जाएगी। हर सप्ताह तीन घंटे की लाइव ऑनलाइन वीकेंड क्लास आयोजित होगी। संस्थान ने तीन महीने बाद कोर्स छोड़ने का विकल्प भी दिया है। ऐसे प्रतिभागियों को पूर्ण सर्टिफिकेट के बजाय 'सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन' प्रदान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का पाठ्यक्रम IIT कानपुर के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (DoMS) द्वारा तैयार किया गया है। साथ ही, विभिन्न IIT और IIM संस्थानों के अनुभवी शिक्षकों का भी इसमें अकादमिक सहयोग शामिल है।
किन विषयों की मिलेगी ट्रेनिंग?
कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को प्रोजेक्ट्स और वास्तविक बिजनेस केस स्टडी के माध्यम से प्रैक्टिकल सीखने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण में कई प्रमुख तकनीकों को शामिल किया गया है, जैसे—
Python प्रोग्रामिंग
R प्रोग्रामिंग
डेटा एनालिसिस
डेटा विजुअलाइजेशन
मशीन लर्निंग
जेनरेटिव AI
कितनी है फीस?
आवेदन करने के लिए 1,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जिस पर 18 प्रतिशत GST अलग से लागू होगा। वहीं, कोर्स की कुल फीस 85,000 रुपये है, जिस पर 18 प्रतिशत GST अतिरिक्त देय होगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए संस्थान ने फीस दो किस्तों में जमा करने की व्यवस्था भी की है।
written by Rozi Sinha