7 अप्रैल मंगलवार वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में बढ़ देखने को मिली है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स में सुबह 10:13 बजे सोने का भाव 5 जून 2026 की डिलीवरी अनुबंध के लिए बीते सत्र के मुकाबले 0.25 प्रतिशत से 1,50,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 7 अप्रैल को 5 मई 2026 की डिलीवरी अनुबंध के लिए बीते सत्र के मुकाबले चांदी की कीमत 0.39 प्रतिशत से बढ़कर ₹2,34,300 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
महानगरों में सोने की कीमत
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार 7 अप्रैल को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,999 प्रति ग्राम, 22 कैरेट का ₹13,750 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का ₹11,253 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया है।
जबकि मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹14,984 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹13,735 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹11,238 प्रति ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
वहीं चेन्नई में सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़त रही, जहां 24 कैरेट सोना ₹15,120 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹13,860 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹11,560 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
बैंगलुरु में सोने की कीमतें मुंबई और कोलकाता के लगभग समान स्तर पर हैं। 24 कैरेट ₹14,984 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹13,735 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹11,238 प्रति ग्राम के भाव पर उपलब्ध हैं।
जानिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का रुझान
अगर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 2 लगातार सत्रों में गिरने के बाद सोने की कीमत 7 अप्रैल को लगभग 4,650 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर स्थिर रही। तो वहीं निवेशकों की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरानी नागरिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की चेतावनी पर थी।
Writen By: Geeta Sharma