Benefits Of Eating Raw Onion:  गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप और बढ़ता तापमान लोगों की सेहत पर असर डालने लगता है। ऐसे में लोग अपने खान-पान में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहते हैं जो शरीर को ठंडा रखने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करें। कच्चा प्याज भी उन्हीं खाद्य पदार्थों में से एक है, जिसे गर्मियों में खाने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर माना जाता है कि कच्चा प्याज शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ लू से बचाव में भी मदद कर सकता है।

कच्चे प्याज में होता है भरपूर मात्रा में पोषक तत्व

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्चा प्याज कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन C त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि यह कोलेजन बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। प्याज में फोलेट भी मौजूद होता है, जो शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण और डीएनए के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

प्याज से पाचन तंत्र होता है बेहतर

कच्चे प्याज में पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। पोटैशियम शरीर की नसों के सही तरीके से काम करने और ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में सहायक होता है। इसके साथ ही प्याज में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसमें क्वेरसेटिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने और दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।

कूलिंग फूड क्यों माना जाता है कच्चा प्याज

गर्मियों में कच्चा प्याज खाने का एक बड़ा फायदा यह भी है कि इसमें पानी की मात्रा अच्छी होती है। इससे शरीर को हाइड्रेट रहने में मदद मिलती है और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव हो सकता है। साथ ही इसे प्राकृतिक कूलिंग फूड माना जाता है, जो शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है। प्याज पसीना आने की प्रक्रिया को भी बढ़ावा देता है, जिससे शरीर प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है।

कच्चा प्याज खाने के फायदें

इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ कच्चा प्याज पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है। इसके अलावा प्याज में पाए जाने वाले कुछ एंजाइम भोजन को पचाने में मदद करते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया आसान हो जाती है। कच्चा प्याज ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी सहायक हो सकता है। इसमें प्राकृतिक मिठास होती है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम माना जाता है। यही कारण है कि सीमित मात्रा में इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। गर्मियों में सलाद, सैंडविच या खाने के साथ साइड डिश के रूप में कच्चा प्याज शामिल करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। TNP न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Writen By: Geeta Sharma