Eye Irritation Causes: आजकल लोग में मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है। यही वजह है आंखों में ड्राइनेस की समस्या आम बनती जा रही है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार आंखों में जब पर्याप्त आंसू नहीं बन पाते हैं, तब जलन, खुजली और रेडनेस आखों में महसूस होने लगती है। इसी परेशानी को ड्राइनेस कहा जाता है। जिसका मुख्य कारण लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल करना हो सकता है। एक्सपर्ट्स से जानते है ड्राइनेस से बचने के तरीकों के बारे में
क्यों होती है ड्राइनेस की समस्या?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार आंखों की सतह पर एक पतली परत होती है जिसे हम टियर फिल्म कहते है। यही परत आंखों को नम बनाए रखने में मदद करती है। जब यह संतुलन बिगड़ है तो आंखों में सूखापन, खुजली या जलन जैसी परेशानी होने लगती है। विशेषज्ञों का कहना है कि आज की लाइफस्टाइल इस संतुलन को प्रभावित कर रही हैं।
आंखों में ड्राइनेस के क्या-क्या कारण होते हैं
वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण के वजह से भी हमारी आंखे प्रभावित होती है। इसके साथ ही एयर कंडीशनिंग से हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे आंसू जल्दी सूखने लगते हैं। जब हम किसी काम में ज्यादा ध्यान लगाते हैं, तो पलक झपकाने की गति धीमी हो जाती है। इससे आंखों की सतह पर आंसुओं की परत ठीक से नहीं फैल पाती और सूखापन महसूस होने लगता है।
कैसे कर सकते हैं बचाव?
आपको बता दें, शरीर में पानी की कमी, नींद पूरी न होना या विटामिन जैसे पोषक तत्वों की कमी आंखों के सूखेपन को बढ़ा सकती है। इसलिए एक्सपर्ट पर्याप्त पानी पिने, आंखों को समय-समय पर आराम देने और जरूरत पड़ने पर आंखों की जांच जरूर कराने की सलाह देते है। जिससे ड्राइनेस से आंखों को बचाया जा सकता है
Writen By: Geeta Sharma