Aaj Ka Rashifal 22 March 2026 : ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं, जो हमें ऊर्जावान और नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव बुधदेव का कुंभ राशि में मार्गी होना है, जिससे पिछले कुछ समय से चली आ रही गलतफहमियां और तकनीकी बाधाएं दूर होंगी, तो आइए जानते है आज का राशिफल

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आप भरपूर ऊर्जा महसूस करेंगे। करियर में आप नेतृत्व करेंगे, लेकिन शनि की स्थिति को देखते हुए अपनी रणनीतियों को गुप्त रखें। प्रेम संबंधों में आज बातें स्पष्ट रहेंगी और सिंगल लोगों को नए साथी मिल सकते हैं। सेहत के लिए खूब पानी पिएं और सिरदर्द से बचें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सही रहेगा। बुधदेव का आपके करियर भाव में सीधा होना बड़ी राहत लेकर आया है, जिससे अटके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होंगे। आर्थिक रूप से स्थिति स्थिर है, लेकिन अचानक खर्चों के प्रति सावधान रहें। रिश्तों में पारदर्शिता बनी रहेगी, पार्टनर के साथ ईमानदारी से बात करें। सेहत के मामले में अच्छी नींद लें और बहुत ज्यादा सोचने से बचें।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठक रहेगा। आपके स्वामी बुधदेव के नौवें भाव में मार्गी होने से यात्रा, शिक्षा और कानूनी मामलों की बाधाएं खत्म होंगी। करियर में आपकी लंबे समय की रणनीतियां अब रंग लाएंगी। प्रेम संबंधों में भविष्य की योजनाओं पर रोमांचक चर्चा होगी।

कर्क राशिफल

कर्क राशिफल के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला के रहेगा। बुधदेव के आठवें भाव में होने से साझा धन और टैक्स से जुड़ी उलझनें दूर होंगी। आर्थिक रूप से पुराने कर्ज चुकाने के लिए अच्छा दिन है, लेकिन दिखावे के खर्च से बचें। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और आप दिल की बात कह पाएंगे। सेहत के लिए घुटनों और त्वचा का ख्याल रखें।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन टेंशन भरा रहेगा। सातवें भाव में बुधदेव के मार्गी होने से बिजनेस पार्टनरशिप और निजी रिश्तों की गलतफहमियां दूर होंगी। करियर में पब्लिक रिलेशन और मीटिंग्स आज आपके मजबूत हथियार साबित होंगे। आर्थिक रूप से अटके हुए निवेश की खबरें मिल सकती हैं।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेदा। छठे भाव में बुधदेव का मार्गी होना आपके कार्यक्षेत्र की अनबन और डेटा की गलतियों को ठीक करेगा। पेशेवर रूप से आज आप "मास्टर फिक्सर" साबित होंगे। प्रेम संबंधों में गहराई और ईमानदारी बढ़ेगी। सेहत के लिए पाचन तंत्र पर ध्यान दें और डिटॉक्स रूटीन अपनाएं।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशीभरा रहेगा। पांचवें भाव में बुधदेव की सीधी चाल से रचनात्मक कार्यों और प्रेम संबंधों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। करियर में आपकी नई सोच और प्रेजेंटेशन का तरीका सराहा जाएगा। आर्थिक रूप से रचनात्मक प्रोजेक्ट्स पर बजट बनाना फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। चौथे भाव में बुधदेव के होने से परिवार के साथ चल रही गलतफहमियां और प्रॉपर्टी के विवाद सुलझेंगे। करियर में आज आप नए तरीके लागू करने में सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से बजट सही करने और घर के लिए जरूरी गैजेट्स खरीदने के लिए दिन अच्छा है। सेहत के लिए कड़ा व्यायाम करें।

धनु राशिफल

धनु राशि के लोगों का आज का दिन मिलजुला के रहेगा। तीसरे भाव में बुधदेव के मार्गी होने से आपके संवाद, लेखन और छोटी यात्राओं की रुकावटें दूर होंगी। करियर में मार्केटिंग और लोकल नेटवर्किंग से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन मनोरंजन के नाम पर फिजूलखर्ची से बचें। सेहत के लिए डांस या खेलकूद जैसी गतिविधियां करें जिनसे दिल की धड़कन बढ़े।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही जाएगा। दूसरे भाव में बुधदेव का मार्गी होना आर्थिक रूप से बड़ी जीत है, रुके हुए पैसे वापस मिलने के योग हैं। करियर में आर्थिक बातचीत और रिसोर्स मैनेजमेंट में आप सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में भविष्य की बचत और घर की व्यवस्था पर चर्चा होगी।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशिफल के लोगों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। आपकी ही राशि में बुधदेव के मार्गी होने से दिमागी उलझनें दूर होंगी और आप अपने विचार स्पष्ट रख पाएंगे। करियर में आपकी लीडरशिप और बातचीत का तरीका बहुत प्रभावशाली रहेगा। सेहत के लिए नर्वस सिस्टम और कंधों पर ध्यान दें।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सोच-समझ के रहने का दिन है। बारहवें भाव में बुधदेव का मार्गी होना आपकी मानसिक सेहत और डरावने सपनों से राहत दिलाएगा। करियर में अंतरराष्ट्रीय लेनदेन और बजट फाइनल करने के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में मन की घबराहट कम होगी और आप व्यावहारिक बातचीत करेंगे। 

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि TNP News  किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।   

Written By Toshi Shah