फ्लोरिडा में रहने वाली डायना डुयसर ने एक दिन नाश्ते के लिए ग्रिल्ड चीज सैंडविच बनाया। जैसे ही उन्होंने उसे खाना शुरू किया, उनकी नजर ब्रेड पर बने एक अनोखे पैटर्न पर पड़ी, उन्हें उसमें Virgin Mary का चेहरा दिखाई दिया। इस अजीब संयोग ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने सैंडविच को फेंकने या खाने के बजाय संभालकर रखने का फैसला किया।
दस साल तक खराब नहीं हुआ सैंडविच
डायना डुयसर इसे एक डिब्बे में रुई के साथ सुरक्षित रखा—और हैरानी की बात यह रही कि करीब 10 साल तक उस सैंडविच पर न तो फफूंद लगी और न ही वह खराब हुआ। यह बात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। कई लोगों ने इसे चमत्कार माना, तो कुछ ने इसे दिमाग की एक सामान्य प्रवृत्ति—पैरेडोलिया (यानी चीजों में चेहरे पहचानना)—का होता है।
View this post on Instagram
28,000 डॉलर में बिकी सैंडविच
धीरे-धीरे यह सैंडविच इतना मशहूर हो गया कि इसे eBay पर नीलामी के लिए रखा गया। अंत में “GoldenPalace.com” नाम की एक ऑनलाइन कंपनी ने इसे लगभग 28,000 डॉलर (करीब 23 लाख रुपये) में खरीद लिया। कंपनी का कहना था कि वह इसे प्रचार और सामाजिक कार्यों के लिए इस्तेमाल करेगी। आज भी यह सैंडविच एक दिलचस्प उदाहरण है—जहां एक साधारण चीज ने लोगों की आस्था, मनोविज्ञान और जिज्ञासा को एक साथ जोड़ दिया।
Written By Toshi Shah