Viral News: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसी कड़ी में अफ्रीकी देश जांबिया से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख बिहार के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

जांबिया में दिखा लॉलीपॉप लागेलू' गाने का क्रेज

वायरल वीडियो में अफ्रीकी देश जांबिया में भोजपुरी गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' पर लोग झूमते नजर आ रहे हैं। दरअसल, बिहार दिवस 2026 के जश्न के मौके पर अफ्रीकी धरती पर बिहार की संस्कृति के रंग बिखरे दिखाई दिए। इसमें सिर्फ गाना भोजपुरी नहीं था, बल्कि पूरा माहौल ही देसी थी। कार्यक्रम लोग भारतीय पोशाकों में सजे-धजे नजर आए। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि मानो वो जांबिया में नहीं, बल्कि बिहार के किसी गांव की शादी में हों।

जांबिया में दिखा 'छोटा बिहार'

वायरल हो रही है वीडियो में कार्यक्रम की भव्यता साफ देखी जा सकता है। स्टेज के बैकड्रॉप में बिहार का नक्शा, तिरंगा और बौद्ध विहार के फोटो लगाए गए थे, जो एक मिनी बिहार जैसा अहसास करा रहे थे। दर्शकों का उत्साह भी देखने लायक था। हर कोई मोबाइल में इस ऐतिहासिक क्षण को रिकॉर्ड करने में जुटा था। वहीं अब वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

 Writen By: Geeta Sharma