30 की उम्र में याददाश्त कमजोर होना कोई आम बात नहीं है। अब सवाल ये कि आखिर ऐसा क्यों होता है, इसके पीछे कोई बीमारी तो नहीं? चलिए जानते हैं कि यह किन कारणों के वजह से होता है।
भूलने की दिक्कत क्यों होती है?
हेल्थ एक्सपर्ट की माने तों इस तरह की दिक्कत मेंटल थकान, लगातार तनाव, नींद की कमी, पोषण की कमी, अत्यधिक स्क्रीन टाइम इसका कारण बताया गया है। इसे डिमेंशिया नहीं, बल्कि 'ब्रेन फॉग' कहा जाता है।
'ब्रेन फॉग' बीमारी नहीं बल्कि मानसिक सुस्ती
एक्सपर्ट्स के अनुसार 'ब्रेन फॉग' कोई बीमारी नहीं, बल्कि यह संकेत है मानसित थकान की ओर। इसका मतलब यह है कि जब नींद अधूरी हो, तनाव ज्यादा हो या पोषण कमी हो, तो सबसे पहले सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में ब्रेन बंद नहीं होता, बस लो पावर मोड में चला जाता है।
'ब्रेन फॉग' क्यों होता है?
कहा जाता है कि खराब लाइफस्टाइल, काम का दबाव, सोशल मीडिया की तुलना और लगातार डिजिटल एक्सपोजर तनाव बढ़ाते हैं। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट का ऐसा मानना है कि लंबी कार्य अवधि और कम नींद मेमोरी को कमजोर करती है। क्योंकि नींद के दौरान ही दिमाग खुद को रिपेयर करता है।
इन बातों का रखें ध्यान
साथ ही पोषक तत्वों की कमी भी अहम कारण हो सकती है। वहीं एक्सपर्ट्स के अनुसार रोज 30 मिनट हल्का-फुल्का एक्सराइज ब्लड फ्लो बढ़ाता है और ध्यान सुधारता है। इसके साथ ही संतुलित आहार और स्क्रीन से दूरी भी मददगार साबित हो सकता है। अगर भूलने की समस्या रोजमर्रा के काम या नौकरी को प्रभावित करे, तेज सिरदर्द जैसे लक्षण दिखें, तो अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
Writen By: Geeta Sharma