भारतीय बाजार में बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर बाइक Pulsar 180 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने करीब 4 साल बाद इस बाइक की वापसी हुई है। बता दें कि कंपनी ने इसे 2022 में बंद कर दिया था, लेकिन अब 2026 में इसे नए अंदाज के साथ फिर से पेश किया है। Pulsar 180 हमेशा से युवाओं की पसंदीदा बाइक रही है। अब इसे नए अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है ताकि यह आज के समय की जरूरतों के हिसाब से फिट बैठ सके।
जानिए नया स्टाइल के बारे में
नई Pulsar 180 के डिजाइन के बारे में बात करें तो ये बाइक काफी हद तक पहले जैसा ही रखा गया है, जिससे इसकी पहचान बनी रहे। लेकिन इसमें कुछ नए बदलाव भी किए गए हैं, जो इसे और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाते हैं। बाइक में मस्क्यूलर फ्यूल टैंक दिए गए हैं, जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। इसका स्टांस पहले की तरह मजबूत और दमदार है। यह डिजाइन उन लोगों को पसंद आएगा जो क्लासिक Pulsar लुक के साथ थोड़ा नया स्टाइल चाहते हैं।
इन कलर में मिलेगा बाइक
बात की जाएं कलर की तो Bajaj ने Pulsar 180 को नए ब्लैक कलर में पेश किया है, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम लुक देता है। बाइक में कॉन्ट्रास्ट ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसके लुक को और खास बनाते हैं। इसके अलावा फ्रंट मडगार्ड पर कार्बन फाइबर जैसा फिनिश दिया गया है, जिससे बाइक और स्पोर्टी नजर आती है।
जानिए इंजन और परफॉर्मेंस के बारे में
नई Pulsar 180 में वही भरोसेमंद 178.61cc का इंजन दिया गया है, जो पहले भी शानदार परफॉर्मेंस देता था। यह इंजन 16.77 bhp की पावर और 15 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन न सिर्फ पावरफुल है बल्कि डेली यूज के लिए भी अच्छा है। शहर में चलाने से लेकर हाईवे राइड तक, यह बाइक हर तरह के रास्तों पर बेहतर परफॉर्मेंस देती है।
कीमत और फीचर्स के बारे में
इस बार Pulsar 180 में सबसे बड़ा अपडेट LED हेडलाइट में किया गया है। पहले जहां इसमें हैलोजन लाइट मिलती थी, अब उसकी जगह LED यूनिट दी गई है, जिससे बेहतर रोशनी मिलती है, इसके साथ ही बाइक में LED इंडिकेटर और LED डिस्प्ले भी दिया गया है। इससे न सिर्फ बाइक का लुक बेहतर होता है बल्कि रात में चलाने के दौरान विजिबिलिटी भी बढ़ती है। वहीं, कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
Written By Toshi Shah