इस बार रमजान का महीना एक खास और कम देखने वाला संयोग लेकर आया है। करीब 26 साल बाद ऐसा हुआ है कि पूरे रमजान में पांच जुमे आए हैं। इस रूहानी इत्तेफाक ने इबादत, दुआ और तौबा की अहमियत को और भी बढ़ा दिया है।
आज अदा होगा अलविदा जुमा
आज रमजान का आखिरी जुमा है, जिसे अलविदा जुमा कहा जाता है, पूरी श्रद्धा और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन रमजान के विदा होने का संकेत देता है और मुसलमानों के लिए इबादत, तौबा और दुआ करने का खास मौका होता है।
पांच जुमों को माना जा रहा खास रहमत
धार्मिक जानकारों के मुताबिक आमतौर पर रमजान में चार जुमे होते हैं, लेकिन इस बार पांच जुमों का आना एक खास नेमत माना जा रहा है, लोगों का कहना है कि यह समय अल्लाह से माफी मांगने और अपनी इबादत को बेहतर बनाने का बेहतरीन अवसर होता है।
मस्जिदों में विशेष व्यवस्था
अलविदा जुमा के मौके पर मस्जिदों में नमाजियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए खास इंतजाम किए गए हैं। नमाज के बाद देश में शांति, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएं की जाएंगी, साथ ही जकात और फितरा अदा करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
बाजारों में ईद की हलचल
रमजान के आखिरी दिनों के साथ ही बाजारों में ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। टोपियां, इत्र, सेवइयां और नए कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ रही है और हर तरफ ईद के स्वागत की खुशी नजर आ रही है।
Written By Toshi Shah