Crime News: गुरुग्राम में महिला दिवस पर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर तेजाब फेंक मौके से फरार हो गया। वहीं गुरुग्राम के थाना सेक्टर-10A के पुलिस को इस घटना की जानकारी अस्पताल की ओर मिली। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
युवक ने 8 मार्च को युवती के साथ की थी मारपीट
मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला गुरुग्राम शहर का है। इस घटना की सूचना पुलिस को सिविल अस्पताल के जरिए मिली। पुलिस ने बताया कि उनको अस्पताल की तरफ से सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर तेजाब फेंक दिया है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक लड़के के साथ लिव-इन में रह रही थी। युवक ने उसके साथ 8 मार्च को मारपीट की थी। जब महिला इलाज के लिए अस्पताल में पहुंची, तो युवक ने वहां आकर उसने एसिड फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने किया महिला का बयान दर्ज
वहीं महिला ने अपने बयान में बताया कि 4 साल पहले काम की तलाश में गुरुग्राम आई थी। वह पवन नाम के व्यक्ति के साथ गुरुग्राम में एक फ्लैट में रह रही थी। 8 मार्च को आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इतने से मन नहीं भरा तो, सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान पवन ने उस पर एसिड फेंक दिया। फिलहाल महिला द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
#WATCH गुरुग्राम(हरियाणा): पुलिस प्रवक्ता संदीप सिंह ने बताया, "किसी महिला पर सेक्टर-10 के अस्पताल में एसिड अटैक किया गया। महिला ने बताया कि वह एक पवन नामक व्यक्ति के साथ लिव-इन में रहती थी जिसने महिला के साथ मारपीट की। जब महिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंची तब उसपर एसिड अटैक किया… pic.twitter.com/44m8g26kk7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2026
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर केस दर्ज करने के बाद, 9 मार्च को एक आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक की पहचान रेवाड़ी जिले के रहने वाले पवन के रूप में हुई है। इसके साथ ही पुलिस टीम ने एक अन्य पुरुष और एक महिला को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस टीम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Writen By: Geeta Sharma