Optical Illusion Iq Test: सोशल मीडिया पर आए दिन नई-नई पहेलियां और दिमागी खेल वायरल होते रहते हैं। इन्हीं में से एक है ऑप्टिकल इल्यूजन, जो लोगों को अपनी नजरों और सोच दोनों को परखने का मौका देता है। इन तस्वीरों में कुछ चीजें इस तरह छिपाई जाती हैं कि वे सामने होने के बावजूद आसानी से नजर नहीं आतीं। ऐसी पहेलियां न सिर्फ मनोरंजन करती हैं, बल्कि दिमाग को सक्रिय रखने में भी मदद करती हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन बिल्कुल सामान्य लगती हैं लेकिन होती नहीं
ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें देखने में बिल्कुल सामान्य लगती हैं, लेकिन इनके अंदर कई रहस्य छिपे होते हैं। इन्हें खास तरीके से तैयार किया जाता है, ताकि देखने वाला भ्रमित हो जाए और छिपी हुई चीजों को ढूंढने में उसे चुनौती मिले। कुछ तस्वीरें छिपी वस्तुओं को खोजने पर आधारित होती हैं, जबकि कुछ लोगों के व्यक्तित्व और सोचने के तरीके से जुड़ी होती हैं।
इस तस्वीर में ये है चुनौती
आज की चुनौती भी कुछ ऐसी ही है। इस तस्वीर में आपको छिपी हुई 12 बिल्लियों को ढूंढना है। इसके लिए आपको केवल 30 सेकेंड का समय दिया गया है। अगर आपकी नजर तेज है और आपका ध्यान केंद्रित रहता है, तो आप इस पहेली को जल्दी हल कर सकते हैं।

जो सामने होती वो दिखती नहीं
ऐसी तस्वीरें हमारी देखने की क्षमता और ध्यान लगाने की शक्ति को जांचती हैं। कई बार जो चीज आंखों के बिल्कुल सामने होती है, वह भी तुरंत दिखाई नहीं देती, क्योंकि तस्वीर की बनावट हमारे दिमाग को भ्रमित कर देती है। यही वजह है कि ऑप्टिकल इल्यूजन पहेलियां लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
छिपी सभी बिल्लियां आसानी से नहीं दिखाई देती
अगर आपको तस्वीर में छिपी सभी बिल्लियां आसानी से दिखाई नहीं दे रही हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। बहुत से लोग पहली कोशिश में इसका सही जवाब नहीं ढूंढ पाते। थोड़े धैर्य और ध्यान से देखने पर आप छिपी हुई चीजों को पहचान सकते हैं।
लाल घेरे के माध्यम से देखे सभी बिल्लियां
अगर फिर भी आप बिल्लियों को खोजने में सफल नहीं हो पाए हैं, तो तस्वीर के अंतिम हिस्से में दिए गए समाधान को देखकर सही जवाब जान सकते हैं, जहां बिल्लियों को लाल घेरे के माध्यम से दिखाया गया है।

Written By Toshi Shah